विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

मनोहर पर्रिकर बोले- केरल के सीएम 'डर का माहौल' बना रहे हैं

गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत बदलाव के पथ पर है और पूरी दुनिया के लोग इस बात को स्वीकार कर रहे हैं.

Also Read in
मनोहर पर्रिकर बोले- केरल के सीएम 'डर का माहौल' बना रहे हैं
मनोहर पर्रिकर ने केरल के सीएम पर लगाया आरोप
  • भाजपा देश को विकास के पथ पर ले जा रही है
  • केरल में सीएम डर का माहौल बना रहे हैं
  • लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हैं हमले
कोल्लम: गोवा के मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार देश को विकास के पथ पर ले जाने की कोशिश कर रही है जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ‘डर का माहौल’ बना रहे हैं. कथित ‘राजनीतिक हिंसा और जेहाद’ का ‘पर्दाफाश’ करने के लिए भाजपा की ओर से आहूत ‘जन रक्षा यात्रा’ में हिस्सा लेते हुए पर्रिकर ने कहा कि वाम पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले की वजह से बनी राज्य की ‘खराब छवि’ को सुधारने के लिए केरल के सभी लोगों को एकजुट होना चाहिए.

केरल : इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के.एन.ए. खादर ने जीता वेंगारा उपचुनाव

पर्रिकर ने आरोप लगाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार देश को विकास के पथ पर ले जाने का प्रयास कर रही है जबकि मुख्यमंत्री पिनारई विजयन भय का माहौल बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘राज्य के सभ्य लोगों को माकपा की राजनीतिक हिंसा की निंदा करनी चाहिए.’ उन्होंने कहा कि सब को बदलाव का अगुआ बनना चाहिए. गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत बदलाव के पथ पर है और पूरी दुनिया के लोग इस बात को स्वीकार कर रहे हैं.

बाल विवाह की शिकार 40 फीसदी लड़कियां पश्चिम बंगाल से : सर्वे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pinarayi Vijayan, Manohar Parrikar, Kerala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com