विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2017

बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ विपक्ष को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं राहुल गांधी : मणिशंकर अय्यर

अय्यर ने गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है. वह संवाददाताओं के उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कायाकल्प की संभावना पर क्या सोचते हैं.

Also Read in
बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ विपक्ष को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं  राहुल गांधी : मणिशंकर अय्यर
मणिशंकर अय्यर ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणि शंकर अय्यर ने कहा है कि भाजपा-आरएसएस का विरोध करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रहे हैं. अय्यर ने गांधी के नेतृत्व में विश्वास जताया है. वह संवाददाताओं के उन सवालों का जवाब दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कायाकल्प की संभावना पर क्या सोचते हैं.

पढ़ें, हार के बाद नेतृत्व के सवालों में उलझी कांग्रेस, मोदी करने लगे 2019 को जीतने की तैयारी

जब इस ओर इशारा किया गया कि उपाध्यक्ष के कई प्रयास पूर्व में असफल रहे हैं तो अय्यर का कहना था, 'हम (कांग्रेस) मुश्किल हालत में है. अगर हम कई पहल करते हैं तो कहा जाता है कि हम हावी होने की कोशिश कर रहे हैं. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो कहा जाएगा कि जब दूसरे साथ हो रहे हैं और हम वहां नहीं है तो इसका क्या मतलब है. कार्ड का खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है.' विपक्ष को एक साथ लाने पर कांग्रेस की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा संदेश नहीं देना चाहती है कि हम दूसरों पर निर्भर हैं.

वीडियो ; रामविलास पासवान का जवाब
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को गठबंधन की सरकार चलाने या उसमे शामिल होने में महारत हासिल है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Rahul Gandhi, Mani Shankar Aiyar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com