विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2019

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने लेट गया शख्स, फिर की ये अनोखी मांग

संसद के नजदीक सड़क पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने लेट गया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने लेट गया शख्स, फिर की ये अनोखी मांग
राजनाथ सिंह
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने लेट गया शख्स
  • विषंभर गुप्ता नामक यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है
  • विषंभर गुप्ता अपने को भोजपुरी गायक बताता है
नई दिल्ली:

संसद के नजदीक सड़क पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के काफिले के सामने लेट गया. उसके मानसिक रूप से अस्थिर होने का संदेह है. पुलिस ने कहा कि विषंभर गुप्ता नामक यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है और वह अपने को भोजपुरी गायक बताता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का काफिला संसद से निकल रहा था तब विजय चौक के लॉन में भटक रहा यह व्यक्ति मुख्य सड़क की ओर दौड़ा और लेट गया. दूर से ही उस व्यक्ति को देखकर ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया.'' पुलिस के अनुसार यह घटना करीब एक बजकर 25 मिनट पर हुई.

बीजेपी को झारखंड में बहुमत मिलने का भरोसा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया दावा

 वह मांग कर रहा था कि उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह आधार कार्ड में अपना नाम बदलवाना चाहता है. अधिकारी के मुताबिक संसद मार्ग थाने में इस व्यक्ति से पुलिस और खुफिया अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की और कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया.  उसे जाने दिया गया. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Defense Minister, Rajnath Singh, Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com