West Bengal Bypoll Results Today 2021 : पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव (Assembly Bypoll) में टीएमसी बंगाल में विरोधियों का सूपड़ा साफ करने की ओर बढ़ रही है. 12वें राउंड की गिनती तक भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee Bhabanipur Seat) ने 56,388 वोटों से बढ़त बना ली है.भबानीपुर सीट से अंतिम चरण की गिनती तक ममता बनर्जी ने वोटों से बढ़त बना ली है. यह बढ़त उनकी 2011 में मिली जीत के आंकड़े से भी ज्यादा है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 70 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं. जबकि बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को 20 हजार से भी कम वोट हासिल हुए हैं. सीपीएम के श्रीजिब काफी पीछे रह गए हैं. बंगाल की दो अन्य सीटों पर भी टीएमसी आगे है. जबकि ओडिशी की पिपली सीट पर बीजेडी प्रत्याशी जीत की ओर है. ऐसे में उपचुनाव की ये सीटें सत्तारूढ़ दलों के ही खाते में जाती दिख रही है.
ओडिशा की पिपली विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है. ओडिशा की पिपली विधानसभा सीट पर बीजेडी के रुद्रप्रताप महारथी आगे चल रहे हैं. जबकि बीजेपी के आश्रित पटनायक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. पिछले चुनाव में यहां से बीजू जनता दल उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी. जांगीपुर सीट से टीएमसी के जाकिर हुसैन आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी सुजीत दास हैं. जबकि समसेरगंज सीट पर टीएमसी के अमीरुल इस्लाम आगे हैं. वहां भी दूसरे पायदान पर बीजेपी प्रत्याशी मिलन घोष हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में तीनों विधानसभा सीटें टीएमसी के पास ही थीं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पश्चिम बंगाल के मई में हुए विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से हार गई थीं. उपचुनाव के नतीजे के साथ ममता बनर्जी की मुख्यमंत्री सीट का फैसला हो जाएगा. मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उनका इस सीट से जीतना जरूरी है, क्योंकि 6 माह के भीतर मुख्यमंत्री को विधानसभा सीट का सदस्य बननना अनिवार्य होता है.
मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज और जांगीपुर सीट के उपचुनाव में भी टीएमसी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि ममता बनर्जी 50 हजार से ज्यादा वोटों से भवानीपुर सीट जीतेंगी. बीजेपी ने जीत का दावा तो नहीं किया है, लेकिन कहा है कि भवानीपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दे रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं