West Bengal Bypoll Results 2021 : पश्चिम बंगाल में 30 सितंबर को हुए तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव (Assembly Bypoll) के लिए मतगणना अंतिम चरण में है.भबानीपुर सीट से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 36457 वोटों से ज्यादा बढ़त बना ली है. टीेएमसी पहले ही दावा कर चुकी है कि ममता बनर्जी कम से कम 56 हजार वोटों से जीतेंगी.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 70 हजार के करीब वोट मिल चुके हैं. जबकि बीजेपी (BJP) प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) को 20 हजार के करीब वोट हासिल हुए हैं. सीपीएम के श्रीजिब तीसरे स्थान पर हैं. बंगाल की जांगीपुर औऱ समसेरगंज सीट पर भी टीएमसी प्रत्याशी आगे हैं.
बंगाल की इन दोनों सीटों पर भी दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी है.ओडिशा की पिपली सीट (Odisha pipli Seat) पर बीजेडी के रुद्रप्रताप महारथी आगे हो गए हैं. बीजेपी के आश्रित पटनायक दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. पिछले चुनाव में यहां से बीजू जनता दल (BJD) उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी. जांगीपुर सीट से TMC के जाकिर हुसैन आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी सुजीत दास हैं. समसेरगंज सीट पर टीएमसी के अमीरुल इस्लाम आगे हैं. वहां भी दूसरे पायदान पर बीजेपी प्रत्याशी मिलन घोष हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में तीनों विधानसभा सीटें टीएमसी के पास ही थीं.
गौरतलब है कि नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव में खड़ी हुई हैं. यानी आज उपचुनाव के नतीजे में ममता बनर्जी के भाग्य का फैसला हो जाएगा. इसके अलावा, मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट और जांगीपुर सीट के उपचुनाव के नतीजे भी साथ ही जारी किये जाएंगे. वहीं, तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि ममता बनर्जी 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर के साथ भवानीपुर सीट से जीतेंगी. इस पर बीजेपी का कहना है कि भवानीपुर सीट पर उसकी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल (Priyanka Tibrewal) ममता बनर्जी को अच्छी-खासी टक्कर दे रही हैं.
पिपली सीट पर 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी उम्मीदार ने 76.4 फीसदी वोट हासिल कर विजय पताका फहराई थी.जबकि बीजेपी दूसरी पायदान पर थी. जबकि बंगाल की जांगीपुर और समसेरगंज सीट पर 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने सीपीएम को हराकर जीत हासिल की थी. वहीं 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान भबानीपुर सीट पर टीएमसी प्रत्याशी ने 58.4 प्रतिशत वोट हासिल कर जीत पाई थी. बीजेपी दूसरे नंबर पर थी. टीएमसी के विजयी उम्मीदवार के त्यागपत्र के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है.
30 सितंबर को निर्वाचण आयोग के अधिकारियों ने बताया था कि शाम पांच बजे तक भवानीपुर सीट पर 53.32 प्रतिशत मतदान हुआ. उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले की समसेरगंज सीट और जांगीपुर सीट पर क्रमश: 78.60 प्रतिशत और 76.12 प्रतिशत का उच्च मतदान दर दर्ज की गई है. अप्रैल-मई के विधानसभा चुनाव के दौरान दो प्रत्याशियों की मौत के कारण इन दो सीटों पर चुनाव रद्द करना पड़ा था. इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 6,97,164 मतदाता पंजीकृत हैं. भवानीपुर सीट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो बनर्जी का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रियंका टिबरेवाल और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के श्रीजीब बिस्वास से है. निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता के रूप में बनर्जी ने इलाके के मित्रा संस्थान में अपना मत डाला.