महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर जारी विवाद के बीच सरकार की तरफ से आज सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी थी. बैठक में बीजेपी को छोड़कर सभी दलों ने हिस्सा लिया. बैठक के बाद आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ मंदिर मस्जिद का मुद्दा नहीं है. बल्कि सारे लाउडस्पीकर का विषय है. 2015 से 2017 के बीच राज्य सरकार के प्रयासों से सभी इंडस्ट्री और दूसरे सेक्टर के लिए अदालत ने डेसिबल तय किए हैं. उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार से मिलकर इस मुद्दे के समाधान पर चर्चा करेगा.
आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम किसी एक पक्ष के लिए नियम नहीं बना सकते हैं. हम केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे इस मुद्दे पर और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा. राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी अपने आप को जीवित करने के लिए इसे एक मुद्दा बना रही है.बताते चलें कि राज ठाकरे ने आज की बैठक में भी हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गृहमंत्री दिलीप वलसे ने कहा कि हमने पहले तय किया था कि कुछ गाइडलाइन बनाएंगे, लेकिन अब तय हुआ है कि जो पहले से गाइडलाइन हैं, उसे देखा जाएगा कि क्या वो काफी हैं या उसमें बदलाव करने की ज़रूरत है. वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया उसमें रात 10 से सुबह 6 बजे तक स्पीकर के इस्तेमाल पर निर्णय दिया है और स्पीकर के शोर के डेसिबल पर निर्णय दिया.
महाराष्ट्र: गृहमंत्री दिलीप वलसे ने लाउडस्पीकर मसले पर बुलाई थी बैठक, बीजेपी से कोई नहीं पहुंचा
महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद मामले पर सर्वदलीय बैठक में नहीं शामिल हुई बीजेपी
Video :मस्जिद में पुलिस की इजाजत से तय डेसिबल लेवल पर लाउडस्पीकर बजाया जाए तो स्वागत करेंगे : MNS
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं