विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 06, 2015

महाराष्ट्र में टोलवसूली पर गरमायी सियासत

Read Time: 2 mins
मुंबई:

मुंबई - पुणे रोड पर खारघर में बने नए नवेले टोल बूथ को निशाना बनाए जाने से महाराष्ट्र में राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय महामार्ग चार पर शुरू हुए नए टोल बूथ पर राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। आंदोलनकारी टोलवसूली का विरोध कर रहे थे।

टोल बूथ हमले के मामले मे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आंदोलनकारियों के खिलाफ़ मामला दर्ज़ किया है। उधर पार्टी के नेता बाला नांदगांवकर ने संवाददातों को बताया की, हिंसा का समर्थन नहीं हो सकता। लेकिन, जिस टोल बुथ पर आंदोलन हुआ है उसे शुरू न करने को लेकर एमएनएस सरकार को लगातार बिनती करती आ रही थी। मौजूदा सरकार ने सत्ता में आने से पहले इसी टोलवसूली का विरोध किया है। लेकिन, अब अपनी बात से सरकार मुकर गई है।

मुंबई और पुणे की सबसे व्यस्त सड़क पर खारघर में नए टोल बूथ को लगाने का विरोध पिछले 6 महीने से हो रहा था। तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने इस सड़क को चौड़ा करने के खर्च को टोल से वसूलने का फैसला किया, जो विवादित साबित हुआ, जिससे टोलवसूली टालनी पड़ी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
"पूरी परीक्षा रद्द करना तर्कसंगत नहीं होगा": NEET-UG परीक्षा विवाद पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में अपना रुख दोहराया
महाराष्ट्र में टोलवसूली पर गरमायी सियासत
"100 में से नहीं, 543 में से 99 लाए हो, फेल होने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड"- PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज
Next Article
"100 में से नहीं, 543 में से 99 लाए हो, फेल होने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड"- PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;