महाराष्ट्र भारी बारिश और बाढ़ के कहर से जूझ रहा है. भारी बारिश ने लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित किया. कई जगहों पर लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया. राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और कई एजेंसियों की टीमें दिन-रात जुटी हुई हैं. लोगों को बचाने तथा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम जारी है. इस बीच, एनडीआरएफ ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एनडीआरएफ का जवान एक महिला को रेस्क्यू करने के लिए खुद सीढ़ी बन जाता है.
एनडीआरएफ महाराष्ट्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि आपकी मदद के लिए सीढ़ी भी बनूं तो मंजूर है. वीडियो में छत पर बैठी महिला को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ के एक अधिकारी को सीढ़ी के रूप में खड़ा दिखाया गया है. वह अधिकारी के पीठ पर चढ़कर और कुछ लोगों की मदद के सहारे नीचे उतरती है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
आपकी मदद के लिए सीढ़ी भी बनूं तो मंजूर है। pic.twitter.com/XBiscrFkJ0
— NDRF MAHARASHTRA (@5Ndrf) July 24, 2021
इस वीडियो को एनडीआरएफ के महानिदेशक (DG) सत्य प्रधान ने भी शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 63 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 4000 से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं