- नोएडा में शराब को लेकर पत्नी से झगड़े के बाद एक शख्स सेक्टर 81 के पास गंदे नाले में कूद गया
- 29 साल का रवि एटा जिले के ग्राम जैनपुरा का रहने वाला है. वह नोएडा के हरौला में रहता थआ
- पुलिस और दमकल विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं, अब तक रवि का कुछ पता नहीं चल सका है
नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स नोएडा मेट्रो सेक्टर 81 के पास नाले में कूद गया. वजह हैरान कर देगी. दरअसल रात को शराब को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह गंदे नाले में कूद गया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
नाले में शख्स की तलाश, अब तक कुछ पता नहीं
इस घटना को 8 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अब तक युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका है. एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें उसकी तलाश कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि बुधवार को डायल-112 के माध्यम से थाना सेक्टर-39 पुलिस को घटना की सूचना मिली थी.
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: CFO प्रदीप कुमार ने कहा, "हमें डायल 112 से सूचना मिली कि थाना 39 के इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यक्ति नाले में कूद गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हमने खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है; पता चला है कि वह व्यक्ति 29 साल का रवि है। पारिवारिक कलह के कारण वह अपनी मर्जी से नाले में कूदा था। NDRF और SDRF की टीमों को भी बुलाया गया है। अभी NDRF, SDRF और फायर सर्विस की टीमें स्थानीय पुलिस की मदद से खोज और बचाव अभियान चला रही हैं... हमारा मुख्य ध्यान अभी खोज और बचाव अभियान पर है और हम इसके लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2026
नाले में कूदने वाले युवक का नाम रवि है. उसकी उम्र 29 साल है. रवि मूल रूप से एटा जिले के थाना जलेसर अंतर्गत ग्राम जैनपुरा का रहने वाला है. वह फिलहाल गौतमबुद्ध नगर के हरौला (थाना फेस-1) इलाके में रह रहा था.
#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: A person fell into a drain near Sector 81 Metro Station. Police and Fire Department teams have reached the spot, and a rescue operation is underway to pull him out. More details awaited. https://t.co/3D9BMwJHnW
— ANI (@ANI) October 7, 2026
रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति के साथ शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इससे वह बहुत ज्यादा गुस्से में आ गया और उसने सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में छलांग लगा दी.
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकालने की कोशिश
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही ना सेक्टर-39 पुलिस और फायर सर्विस यूनिट ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मोर्चा संभाला. दमकल विभाग के कर्मचारी नाले में उतरकर रवि की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. रेस्क्यू अभियान को और तेज करने के लिए SDRF और NDRF की यूनिट्स भी बुलाई गई हैं. पुलिस और बचाव टीमें लगातार युवक को सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी हुई हैं.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-IPS रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP, नोएडा में जन्म, बीटेक के बाद UPSC में पाई AIR-170
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं