- CM ठाकरे और PM मोदी की मुलाकात
- मंगलवार को दिल्ली में होगी मुलाकात
- कोविड-19 की स्थिति पर होगी चर्चा!
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से मुलाकात करेंगे. माना जा रहा है कि राज्य में COVID-19 की स्थिति को लेकर उनके बीच चर्चा होगी. दोनों नेताओं के बीच आखिरी बार मई में बातचीत हुई थी. तब पीएम मोदी ने ठाकरे और तीन अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से फोन पर बात की थी. वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज (सोमवार) शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. पीएम का संबोधन देश में कोरोना और इसकी वैक्सीन की स्थिति पर हो सकता है.
महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. दूसरी लहर की शुरूआत में राज्य में कोविड के मामले बढ़े लेकिन अब स्थिति सामान्य की ओर बढ़ रही है. पिछले 24 घंटों में 12,557 नए मामले सामने आए हैं और 618 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में अब तक 58 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 1,00,130 मरीजों की मौत हो चुकी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'हार से सीख लेकर बनाएं हर रणनीति', PM मोदी ने BJP महासचिवों को 4 घंटे दिया चुनावी जीत का मंत्र
वहीं कोरोना के चलते महाराष्ट्र में 2 महीने बाद आज से अनलॉक (Maharashtra Unlock) का दौर शुरू हो रहा है. महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में दो महीने के कर्फ्यू के बाद आज से बड़ी रियायत मिली है. दुकानों के साथ रेस्तरां और जिम खोलने की भी मंजूरी मिल गई है. साथ ही सड़कों पर बेस्ट की बसें फिर दौड़ेंगी, हालांकि लोकल ट्रेन सेवा अभी बंद रहेगी. महाराष्ट्र में अनलॉक के लिए पूरे राज्य को ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता और संक्रमण दर के हिसाब से पांच स्तर में बांटा गया है. मुंबई और ठाणे को इस हिसाब से तीसरे स्तर में रखा गया है.
बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा था कि शिवसेना नेतृत्व ने भगवा पार्टी से मुंह मोड़ा. संवाददाता सम्मेलन में जब फडणवीस से पूछा गया कि क्या वह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री' जाएंगे? तब उन्होंने यह जवाब दिया. भाजपा नेता ने हाल में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार से उनके मुंबई स्थित आवास पर जाकर मुलाकात की थी. फडणवीस ने जलगांव में एकनाथ खडसे से भी मुलाकात की थी. बता दें कि खडसे भाजपा छोड़ पवार की पार्टी में शामिल हो गए थे. उन्होंने कहा,‘‘इन मुलाकातों का संदर्भ अलग था.''
फडणवीस ने कहा, ‘‘जहां तक मातोश्री की बात है तो उसने हमारे लिए अपने दरवाजे बंद किए, हमने वहां जाना बंद नहीं किया.'' गौरतलब है कि वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से अलग हो गई थी. महाराष्ट्र सरकार में लोक निर्माण मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण द्वारा भाजपा नेता नितिन गडकरी की प्रशंसा करने के सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि अशोक चव्हाण ने हमारे नेता की प्रशंसा की लेकिन केवल उनकी प्रशंसा मत कीजिए बल्कि उनकी तरह काम भी कीजिए ताकि आपकी (चव्हाण) भी प्रशंसा हो.''
VIDEO: महाराष्ट्र में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू, पांच लेवल पर किया जा रहा है अनलॉक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं