- ईवीएम पर महाराष्ट्र के सीएम ने विपक्ष को घेरा
- कहा- कांग्रेस और NCP मंदबुद्धि बच्चे की तरह
- 'ईवीएम के साथ कोई समस्या नहीं यह केवल दिमाग का फितूर'
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कांग्रेस (Congress) और राकांपा पर निशाना साधते हुए उन्हें एक ऐसे मंदबुद्धि बच्चे के समान बताया जो परीक्षा में फेल होने के बाद कलम पर दोष मढ़ता है. फडणवीस एक अगस्त से शुरू हुए अपने जनसंपर्क कार्यक्रम ''महाजनादेश यात्रा'' के दूसरे चरण के समापन पर बोल रहे थे. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे. फडणवीस ने कहा, "कांग्रेस और राकांपा की हालत एक मंदबुद्धि बच्चे की तरह है जो बिल्कुल भी पढ़ाई नहीं करता और अनुत्तीर्ण हो जाता है, फिर बाद में कलम पर दोष मढ़ता है.
एकनाथ खड़से ने सीएम फडणवीस पर ली चुटकी, कहा-उनके पास एक वॉशिंग पाउडर है, जिससे वो...
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
फडणवीस ने कहा, 'जब राकांपा की उम्मीदवार सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव जीतीं तो ईवीएम के साथ कोई परेशानी नहीं थी लेकिन जब अन्य जगहों पर भाजपा की जीत हुई तो उन्होंने मशीनों पर दोष मढ़ दिया.'
देवेंद्र फडणवीस ने लिंचिंग को बताया अमानवीय, कहा- मैं वैज्ञानिक समझ रखने वाला हिन्दुत्ववादी हूं
उन्होंने कहा, "ईवीएम के साथ कोई समस्या नहीं बल्कि यह आपके दिमाग का फितूर है."
Video: खर्चा बढ़ाने से मारी जा सकती है मंदी
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं