विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

महाराष्ट्र: 2000 फीट गहरी खाई में गिरे दो युवकों की दर्दनाक मौत को दोस्तों ने किया कैमरे में कैद

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में अंबोली घाट में 2,000 फीट गहरी घाटी में गिरने के बाद दो लड़कों की मौत हो गई. उनकी इस दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महाराष्ट्र: 2000 फीट गहरी खाई में गिरे दो युवकों की दर्दनाक मौत को दोस्तों ने किया कैमरे में कैद
दो दोस्त गहरी खाई में गिरे
  • दोनों पहले कुछ स्टंट कर रहे थे फिर लगा दी छलांग
  • दोस्त चाहते तो दोनों को समय रहते बचा सकते थे
  • अंबोली घाट मशहूर पिकनिक स्पॉट है
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में अंबोली घाट में 2,000 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद दो लड़कों की मौत हो गई. उनकी इस दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि उनके शवों को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. पुलिस के मुताबिक- यह घटना 1 अगस्त को मशहूर पिकनिक स्पॉट अंबोली घाट के कावले साद प्वाइंट पर घटी. सावंतवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुनील धनवाड़े ने बताया कि इमरान (26) और प्रताप राठौड़ उन 7 लोगों के समूह का हिस्सा थे, जो वहां घूमने के लिए गए थे. वे घाटी में गिर गए. अभी तक उनके शवों को बरामद नहीं किया जा सका है. पीड़ित और उनके दोस्त कोल्हापुर में पॉल्ट्री फार्म में साथ काम करते थे.

पढ़ें: बिग बी को फिर आई 'कुली' हादसे की याद, बताई जिंदा बचने की असली वजह

कुछ समय बिताने के बाद उनके दोस्तों ने कावले साद प्वाइंट छोड़ दिया, लेकिन इमरान और राठौड़ वहीं खड़े रहे. पुलिसवालों को इस दुर्घटना के बारे में स्थानीय लोगों और दुकानदारों से पता चला. दोनों को ढूंढने के लिए हिल राइडर्स ग्रुप और ट्रैकर्स को लगाया गया.

पढ़ें: पिता माउंटेन क्लाइंबिंग ट्रेनर; बेटी ट्रेनिंग में 7वीं मंजिल से गिरी, कैमरे में कैद दिल दहलाने वाला हादसा

घाटी में शवों को देखा गया था, लेकिन बारिश की वजह से शवों को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका. सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के हाथ में बोतलें हैं. घाटी के किनारों की बाड़ पर दोनों चढ़े हुए हैं. दोस्त कभी उन्हें स्टंट करते देख चीयर कर रहे हैं तो कुछ उन्हें रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं. दोनों लड़के आपस में कुछ बातचीत करते हैं, उनमें से एक हाथ उठाकर आसमान की ओर कुछ इशारा करता है. इसके बाद दोनों नीचे कूद जाते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Amboli Ghat, Caught In Camera, Fall Into 2, 000-Foot Gorge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com