विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2011

9 जुलाई को होने वाली महापंचायत की तैयारियां जोरों पर

महापंचायत के मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी होंगे। महापंचायत में देशभर से किसान नेताओं की पहुंचने की संभावना है।
लखनऊ: अलीगढ़ के मैदान में 9 जुलाई को होने वाली किसान महापंचायत की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने पंचायत को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस महापंचायत के मुख्य अतिथि कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी होंगे। महापंचायत में देशभर से किसान नेताओं की पहुंचने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस पूरे कायर्क्रम के दौरान किसान नेता साढ़े तीन घंटे तक और राहुल केवल आधा घंटा बोलेंगे। पार्टी ने ये भी साफ किया कि इस महापंचायत कोई राजनीतिक रंग ना दिया जा सके इसके लिए मंच और पंचायत स्थल के आसपास कहीं भी कांग्रेसी झंडे नहीं लगे होंगे। राहुल फिलहाल गांव-गांव घूमकर किसानों  से उनकी समस्याओं को जान रहे हैं।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महापंचायत, राहुल गांधी, किसान
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com