सोशल मीडिया पर रोजाना एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इनमें से कुछ हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं, तो कुछ चौंका देते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और खुद की ही हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा. वीडियो में एक शख्स बाइक पर हैवी लोडिंग करता नजर आ रहा है, इस अजीबोगरीब वीडियो में शख्स का अतरंगी अंदाज देख लोग इसे हैवी ड्राइवर बता रहे हैं. वीडियो को देखकर आप समझ ही सकते हैं कि, ये कितना खतरनाक साबित हो सकता है. इस वीडियो को दोहराने की कोशिश न करें.
यहां देखें वीडियो
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वायरल वीडियो में एक शख्स दो पहिया वाहन के ऊपर ट्रैक्टर ट्रॉली जितना सामान चढ़ाकर ले जाता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शख्स ने गाड़ी पर चारा लादकर, उसे ओवरलोड कर लिया. गाड़ी में जरूरत से ज्यादा चारा लाद रखा है, यही वजह है कि उस पर बैठने तक की जगह नहीं बची. वीडियो में शख्स को बड़े ही गलत ढंग से बैठकर गाड़ी दौड़ाते देखा जा सकता है. बिना हेलमेट और खतरनाक ढंग से गाड़ी चला रहा ये शख्स अपनी जान जोखिम में डालता नजर आ रहा है. यकीनन इसकी जरा सी गलती इस पर बहुत भारी पड़ सकती है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है. 6 दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 49 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं वीडियो देख चुके कुछ लोग शख्स की इस हरकत पर गुस्सा जता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस वीडियो पर मौज लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने इस शख्स को हैवी ड्राइवर बताया, तो कुछ इस पर तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं.
ये भी देखें- एयरपोर्ट पर अपने 'जबरा' फैन से मिलीं एक्ट्रेस तमन्नाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं