Man Modified Tractor In Unique Way: भारत में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं है. अपनी जरूरत के हिसाब से लोग कब क्या बनाकर तैयार कर दें, कह नहीं सकते. सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर कई बार खुद की ही आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही देसी जुगाड़ से जुड़ा वायरल वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें सड़क पर चलता एक गजब का ट्रैक्टर (Jugad Tractor Viral Video) दिखाई दे रहा है, जिसे कुछ इस तरह मॉडिफाई किया गया है, जिसे जिसने भी देखा वह देखता ही रह गया.
यूं तो देश के कोने-कोने में ऐसे प्रतिभा से धनी लोग मौजूद हैं, जिनमें से कुछ अपने बेहतरीन आविष्कार से लोगों को हैरत में डाल देते हैं. हाल ही में इंटरनेट पर वायरल एक ऐसा ही जुगाड़ खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो में आप एक बेहद ही अलग और जरा हटकर ट्रैक्टर को देख सकते हैं, जिसके आगे वाले दो पहिए काफी छोटे हैं. वहीं पीछे के पहिए बड़े हैं. यही नहीं आपको व्हील के बीच अच्छा खासा गैप देखने को मिलेगा. इस वीडियो में ध्यान खींच रही है ट्रैक्टर की ऊंचाई, जो कि 8 से 9 फीट है. शायद ही आपने इससे पहले ऐसा कोई ट्रैक्टर देखा होगा, जिसकी हाइट अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में ज्यादा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
ट्रैक्टर को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है, जैसे ये तालाब हो या फिर फिर नहर दोनों को ही आसानी से पार कर सकता होगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'हैवी ड्राइवर.' 6 दिन पहले शेयर किये गए इस वीडियो को अब तक 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
इस कमाल के वीडियो को अब तक 1 लाख 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'क्या आपने ऐसा ट्रैक्टर देखा है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बाबा का ट्रैक्टर कहां है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'ट्रैक्टर किसी हमर से कम नहीं लग रहा है.'
ये भी देखें- सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में "वी गेम"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं