तीन दलों के महाविकास आघाडी (MVA) को महाराष्ट्र का राजनीतिक भविष्य बताते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी (Shiv Sena)और भारतीय जनता पार्टी के बीच पर्दे के पीछे किसी समझौता की कोशिश हो रही है. राउत ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना (Saamana) के अपने साप्ताहिक स्तम्भ ‘रोकटोक' में कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और शिव सेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 23 जनवरी को शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए भाजपा पर पलटवार किया था, जो उनके (ठाकरे के) अस्वस्थ रहने को लेकर उनकी आलोचना कर रही थी.
महाविकास आघाडी ही महाराष्ट्र का भविष्य, बीजेपी से समझौते की बातें अटकलें: संजय राउत
पार्टी के राज्यसभा सदस्य राउत ने लिखा - 'ठाकरे ने भाजपा के पाखंड, हिंदुत्व पर दोहरे मानदंड को लेकर उस पर प्रहार किया था और यह जिक्र किया था कि भाजपा के साथ गठजोड़ में शिवसेना को किस कदर नुकसान हुआ.' याद रहे ठाकरे की कुछ महीने पहले एक सर्जरी हुई थी. राउत ने सामना में कहा - 'उनके भाषण का यह अभिप्राय था कि शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस की साझेदारी वाला महाविकास आघाडी महाराष्ट्र का भविष्य है और इन अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है कि शिवसेना और भाजपा के बीच पर्दे के पीछे कोई समझौता हो रहा है और वे फिर से साथ आ सकते हैं.' उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया था कि शिवसेना राजनीतिक रूप से उस वक्त फूली-फली जब वह भाजपा के साथ गठबंधन में थी. अब राउत ने कहा - 'शिवसेना-भाजपा के फिर से मेल होने की कोई संभावना नहीं है.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिवसेना नेता संजय राउत बोले वाइन नहीं है शराब, बिक्री से किसानों की आय होगी दोगुनी
शिवसेना ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद साझा किये जाने के मुद्दे को लेकर भाजपा से नाता तोड़ लिया था. शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता राउत ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चारों ओर ‘कारोबारियों की एक दीवार' है. राउत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा - 'मोदी ने भारतीय राजनीति को एक कार्यक्रम में तब्दील कर दिया है और इसे एक त्योहारी स्वरूप दे दिया है. दुनिया में ऐसा किसी ने नहीं किया है.'
अमित शाह ने उद्धव ठाकरे सरकार को पंक्चर पहियों वाला ऑटो बताया, संजय राउत ने किया पलटवार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं