मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए. बच्चों के दो समूहों के बीच मामूली झगड़े के बाद खमरिया पौड़ी गांव में ये हिंसक झड़प हुई. इसके बाद खूनी संघर्ष बढ़ता चला गया, जिसमें एक व्यक्ति ने जान गंवाई और 38 घायल हो गए. इनमें से छह की हालत गंभीर है. यह संघर्ष तब शुरू हुआ, जब एक समुदाय के एक व्यक्ति ने दूसरे समुदाय के बच्चे को थप्पड़ मार दिया. शुक्रवार रात को आदिवासी समुदाय के दो बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसमें एक समुदाय के शख्स ने दूसरे समुदाय के बच्चे को तमाचा मार दिया. बुजुर्गों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, इस बीच दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर वहां इकट्ठा हो गए. उग्र भीड़ ने तमाम मोटरसाइकिल में आग लगा दी और कई राउंड गोलियां भी चलीं.
इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया है. दो रायफलें भी बरामद की गई हैं. इलाके में धारा 144 लगा दी गई है. आसपास के चार जिलों की पुलिस को कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए तैनात किया गया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटनाक्रम के बाद भोपाल के हमीदिया हास्पिटल में घायलों से मुलाकात की. चौहान ने कहा, रायसेन की घटना दुखद है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोलीबारी सामान्य अपराध नहीं है और अपराधियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने मारे गए राजू आदिवासी के परिवार के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान भी किया. गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दो लाख रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा. अन्य घायलों को भी 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी. नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गुनहगारों की पहचान की जाए और दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं