विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

मध्यप्रदेश : नेपानगर की कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी ने इस्तीफा दिया, बीजेपी में हुईं शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुमित्रा देवी का बीजेपी में स्वागत किया, अब तक कांग्रेस के 24 विधायक विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके

मध्यप्रदेश : नेपानगर की कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी ने इस्तीफा दिया, बीजेपी में हुईं शामिल
नेपानगर की कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी ने विधानसभा सदस्यता इस्तीफा दे दिया है.
भोपाल:

मध्यप्रदेश के नेपानगर (Nepanagar) विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस (Congress) विधायक सुमित्रा देवी कसडेकर (Sumitra Devi Kasdekar) ने शुक्रवार को विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया. बड़ा मलहरा के विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी के विधायक का पद त्यागने के कुछ ही दिन बाद सुमित्रा देवी ने इस्तीफा दे दिया. इस तरह अब तक कांग्रेस के 24 विधायक विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं. विधायक पद छोड़ने के साथ ही सुमित्रा देवी बीजेपी (BJP) में शामिल हो गईं.    

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुमित्रा देवी का बीजेपी में स्वागत किया. उन्होंने कहा कि ''बीजेपी में विधानसभा की सदस्यता छोड़कर शामिल होना तपस्या और साधना है. कांग्रेस में लोगों का दम घुट रहा है. कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है. दिल्ली और भोपाल में एक जैसे हाल हैं. एक ही परिवार का अध्यक्ष कभी सोनिया गांधी अध्यक्ष, कभी राहुल गांधी अध्यक्ष. मोहम्मद की टोपी अहमद के सिर, अहमद की टोपी मोहम्मद के सिर.'' 

शिवराज सिंह ने कहा कि ''कांग्रेस के मध्यप्रदेश में भी यही हाल हैं. केम्पेनर भी वही, अध्यक्ष भी वही, अब नेता प्रतिपक्ष भी वही. बीजेपी से ही सबक ले लेती कांग्रेस.'' उन्होंने कहा कि ''जब मैं सीएम नहीं रहा तो हमारे गोपाल भार्गव नेता प्रतिपक्ष थे. बीजेपी मे सुमित्रा देवी का स्वागत है.''

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sumitra Devi Kasdekar, Congress MLA Resigned, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com