विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2015

भाजपा विधायक ने मध्य प्रदेश विधानसभा में दिखाई चप्पल!

भाजपा विधायक ने मध्य प्रदेश विधानसभा में दिखाई चप्पल!
फाइल फोटो
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी व्यावसायिक परीक्षा मंडल घोटाले और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान बसपा विधायकों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नरेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाया कि उन्होंने सदन में चप्पल दिखाया, जबकि कुशवाहा ने आरोप को खारिज कर दिया है।

विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बसपा विधायकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते प्रश्नकाल बाधित हो रहा था। पहला प्रश्न नरेंद्र सिंह कुशवाहा का था। लिहाजा वह तैश में आ गए।

बसपा का आरोप है कि भाजपा विधायक ने उन्हें चप्पल दिखाया है, जबकि कुशवाहा इस बात से इंकार कर दिया हैं। बसपा विधायक विधानसभा अध्यक्ष की आसंदी (वैल) के पास खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। बसपा विधायकों की मांग थी कि भाजपा विधायक को बर्खास्त किया जाए।

इस दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के सत्यदेव कटारे ने कहा कि एक तरफ बाहर धक्का-मुक्की की जाती है और दूसरी तरफ सदन के अंदर चप्पल दिखाया जाता है। क्या आसंदी का ध्यान तभी जाएगा, जब किसी विधायक की हत्या हो जाएगी। विधानसभाध्यक्ष सीता शरण शर्मा ने बसपा विधायकों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी शिकायत पर विचार करेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
HIBOX ऐप स्कैम: एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को दिल्ली पुलिस का नोटिस, समझिए पूरा मामला
भाजपा विधायक ने मध्य प्रदेश विधानसभा में दिखाई चप्पल!
अभिनेता गोविंदा के पैर में खुद की पिस्तौल से लगी गोली, जानें कैसे हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
Next Article
अभिनेता गोविंदा के पैर में खुद की पिस्तौल से लगी गोली, जानें कैसे हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com