- श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से विधायक है सीताराम
- उनकी बेटी ने पति, ससुर, सास पर दर्ज कराया है मामला
- कहा, दो साल से दहेज के लिए परेशान कर रह पति-ससुराल वाले
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)के श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक सीताराम आदिवासी (BJP MLA Sitaram Adivasi) की बेटी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा (Dowry harassment and domestic violence) की शिकायत दर्ज कराई है. जिले के कराहल पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा ने गुरुवार को बताया, ‘‘विधायक की बेटी की शिकायत के आधार पर उसके पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है.''शर्मा ने बताया कि विधायक की बेटी का विवाह लगभग पांच साल पहले कराहल थाना क्षेत्र के मायापुर गांव के सोनू आदिवासी से हुआ था.
कॉलेज प्रिंसिपल की पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, कहा- पहले से ही कर चुके हैं दो शादी
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने बताया कि विवाह के दो-तीन साल तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन पिछले दो साल से पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान करना शुरू कर दिया.उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि सोनू अपनी पत्नी से मायके से मोटरसाइकिल और पैसे लाने की मांग करने लगा और धमकी दी कि अगर ये मांगे पूरी नहीं हुईं तो उसे घर में नहीं रहने दिया जायेगा.उन्होंने कहा कि शिकायत में यह भी कहा गया कि इस मांग को लेकर विधायक की बेटी के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करने लगे.
शर्मा के अनुसार, विधायक ने बेटी के ससुराल वालों को कई दफा समझाने का भी प्रयास किया, लेकिन इसका कोई असर नहीं होने पर विधायक की बेटी ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस मामले में अनेक प्रयास के बावजूद विधायक से संपर्क नहीं हो सका.
अलीगढ़ में बदमाशों ने लूटे 40 लाख के गहने
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं