विज्ञापन
This Article is From May 09, 2015

रामदेव का विवादित बयान, बोले, लॉबिंग से मिलते हैं पद्म पुरस्कार

रामदेव का विवादित बयान, बोले, लॉबिंग से मिलते हैं पद्म पुरस्कार
नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने पद्म पुरस्कारों पर एक विवादित बयान दिया है। रामदेव ने शनिवार को यह कहकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया कि पद्म पुरस्कारों के लिए लॉबिंग किसी से छिपी हुई नहीं है और जिन लोगों की राजनेताओं से सांठ-गांठ हैं, उन्हें ये पुरस्कार मिल जाते हैं।

रामदेव ने कहा कि राजनीतिक रूप से रसूखदार लोगों को ये पुरस्कार मिलते हैं।

रामदेव ने आयोजन से अलग कहा, "सभी जानते हैं कि पद्मभूषण से पद्मश्री तक ये सभी पुरस्कार लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं, लेकिन लोग इन पुरस्कारों को लेने के लिए लॉबिंग भी करते हैं।"

इस साल की शुरुआत में रामदेव को पद्म पुरस्कार दिए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह के पद्म पुरस्कार स्वीकारने से इनकार कर दिया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
योग गुरु बाबा रामदेव, पद्म सम्मान, Baba Ramdev, Padma Awards
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com