विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2017

चारा घोटाला मामला : लालू प्रसाद CBI अदालत में पेश

चारा घोटाला पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न जिलों से 900 करोड़ रुपयों की अवैध निकासी से संबंधित है. इस दौरान लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे.

चारा घोटाला मामला : लालू प्रसाद CBI अदालत में पेश
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव कई करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में कथित संलिप्तता को लेकर मंगलवार को पटना में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए. एक सरकारी वकील ने यह जानकारी दी. बिहार के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा भी मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में पेश होंगे. मिश्रा भी चारा घोटाले में आरोपी हैं.

एक अन्य चारा घोटाला मामले में रांची में जेल की सजा काटने के बाद लालू प्रसाद और मिश्रा को जमानत पर रिहा कर दिया गया था. यह मामला भागलपुर कोषागार से अवैध रूप से 47 लाख रुपयों की निकासी से संबंधित है. सीबीआई ने 1996 में इस संबंध में मामला दर्ज किया था, जिसके बाद एजेंसी ने लालू प्रसाद और मिश्रा समेत 44 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था.

सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय के एक फैसले को दरकिनार करते हुए लालू पर चारों चारा घोटाला मामलों में मुकदमा चलाने का आदेश दिया था. झारखंड उच्च न्यायालय ने लालू के खिलाफ आपराधिक साजिश का आरोप रद्द कर दिया था.

चारा घोटाला पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न जिलों से 900 करोड़ रुपयों की अवैध निकासी से संबंधित है. इस दौरान लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad, Fodder Scam, Fodder Scam Case, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com