विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2015

कोलकाता में बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल खाली कराया गया

Also Read in
कोलकाता में बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल खाली कराया गया
कोलकाता पुलिस की एक टीम बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल पहुंची थी (फाइल चित्र)
कोलकाता: उत्तरी कोलकाता में एक स्कूल को शुक्रवार सुबह फोन पर बम की धमकी मिलने के बाद खाली कराया गया। पुलिस ने बताया कि दमदम के केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को सुबह के 9 बजकर 22 मिनट पर फोन पर बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद छात्रों, शिक्षकों और सभी अधिकारियों को नजदीक के मैदान में ले जाया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह फोन लैंडलाइन नंबर से आया था और फोन करने वाला ने बताया था कि बम एक छात्र के बैग में रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल की शिकायत के बाद दमदम पुलिस थाने से पुलिस की एक टीम बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल पहुंची थी। अधिकारी ने बताया कि हम उन सभी जगहों की छानबीन कर रहे हैं जहां बम रखे जा सकते हैं। स्कूल के सभी विद्यार्थियों के बैग की तलाशी ली जा रही है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कोलकाता, बम की अफवाह, कोलकाता स्कूल, Bomb Alert, Kolkata School, Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com