यह ख़बर 16 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

महिला ने फेसबुक पर ढूंढ़ लिया बलात्कारियों को

खास बातें

  • पांच फरवरी की रात लड़की को एक नाइट क्लब के बाहर से एक कार में जबरन बिठा लिया गया और पांच लोगों ने बंदूक दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया।
कोलकाता:

कोलकाता पार्क स्ट्रीट इलाके में एक महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पांच फरवरी की रात उसे एक नाइट क्लब के बाहर से एक कार में जबरन बिठा लिया गया और पांच लोगों ने बंदूक दिखाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस घटना के दो दिन बाद वह हिम्मत करके थाने रपट लिखाने भी गई लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया।

यहां तक कि पुलिसवालों ने उसके नाइट क्लब जाने की बात करके उसे बेइज्जत करने की कोशिश भी की। बाद में मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस ने घटना के चार दिन बाद शिकायत दर्ज की। पीड़ित महिला ने फेसबुक पर आरोपियों को पहचानने के बाद नाम के साथ उनकी तस्वीरें भी पुलिस को दी हैं। पुलिस महिला से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों को ढूंढने में लगी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com