विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2018

केरल बाढ़: सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सीएम राहत कोष में देंगे 25 हजार रुपये

केरल की बाढ़ से सुप्रीम कोर्ट भी आहत है और जज भी राहत कोष में योगदान देंगे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज केरल बाढ़ को लेकर राहत में अपना योगदान देंगे.

केरल बाढ़: सुप्रीम कोर्ट के सभी जज सीएम राहत कोष में देंगे 25 हजार रुपये
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केरल की बाढ़ से सुप्रीम कोर्ट भी आहत है और जज भी राहत कोष में योगदान देंगे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज केरल बाढ़ को लेकर राहत में अपना योगदान देंगे. राहत कोष में सुप्रीम कोर्ट के प्रत्येक जज 25 हजार देंगे.  सीजेआई दीपक मिश्रा ने कहा कि वो मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देंगे. दरअसल अवमानना के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने केरल की बाढ़ का मामला उठाते हुए कहा कि केरल के हालात बेहद खराब है. दस लाख लोग अपने घरबार से महरूम हो चुके हैं. खुद अटॉर्नी जनरल राहत कोष में एक करोड़ रुपये दे चुके हैं तो वहीं केरल में राहत सामग्री पहुंचाने में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस कूरियन जोसेफ भी अपने तमाम प्रयास कर रहे हैं.

ऐसे करें केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद

वहीं भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डीआर सोनी ने बताया, "(केरल में) नौकाओं, लाइफ जैकेटों तथा भोजन के पैकेटों के साथ लगभग 70 टीमें मौजूद हैं. जिन जगहों पर रोशनी और हेलीकॉप्टर भी नहीं जा पा रहे हैं, हमारे जवान पहुंच गए हैं." केरल के इदुक्की में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो चला है. एटीएम सेवाएं फिर शुरू हो गई हैं. कनेक्टिविटी तथा संचार को पुनर्स्थापित करने के लिए काम जारी है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Flood, Supreme Court, CM Relief Fund, Judges
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com