विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2021

दिल्ली में ड्यूटी के दौरान शहीद 6 सैन्य और पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ देगी केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार ने ऐसे पुलिस और सैनिकों के लिए 1 करोड़ रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की थी. अभी जिन 6 परिवारों को आर्थिक मदद दी जा रही है, इनमें 3 एयर फोर्स, 2 दिल्ली पुलिस और एक सिविल डिफेंस का जवान है. 

दिल्ली में ड्यूटी के दौरान शहीद 6 सैन्य और पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ देगी केजरीवाल सरकार
Manish Sisodia ने शहीद सैन्य व पुलिसकर्मियों के परिजनों के लिए मुआवजे का किया ऐलान
नई दिल्ली:

दिल्ली सरकार ( Arvind Kejriwal Government) ने राजधानी के 6 परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता (Delhi Government Compensation Policy) देने का ऐलान किया है. ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले छह सैन्य, पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का यह मुआवजा दिया जाएगा. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia ने शनिवार को यह ऐलान किया. दिल्ली सरकार ने ऐसे पुलिस और सैनिकों के लिए 1 करोड़ रुपये की सहयोग राशि की घोषणा की थी. अभी जिन 6 परिवारों को आर्थिक मदद दी जा रही है, इनमें 3 एयर फोर्स, 2 दिल्ली पुलिस और एक सिविल डिफेंस का जवान है. 

यह योजना अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले घोषित की गई योजना थी. 2013 में जब अरविंद केजरीवाल पहली बार मुख्यमंत्री बने तभी खबर आई कि शराब माफिया ने एक पुलिस वाले की हत्या कर दी.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से घोषणा हुई के इनके परिवार को 1 करोड़ रुप/s दिए जाएंगे क्योंकि इन्होंने ड्यूटी पर जान दी है.यही योजना आगे आर्मी सीआरपीएफ दिल्ली पुलिस सभी पर लागू हो गई और कई लोगों को इस योजना के तहत जान गवाने पर उनके परिवार को एक करोड रुपए दिए गए

कोरोना काल (Corona Pandemic) आते ही इसी योजना का आगे विस्तार करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने घोषणा की, कि जो भी व्यक्ति कोरोना ड्यूटी के दौरान अगर किसी की जान जाती है तो दिल्ली सरकार उसके परिवार को एक करोड़ रुपए देगी चाहे वो डॉक्टर हो नर्स को पुलिसवाला हो या फिर सफाई कर्मचारी ही क्यों ना हो।.

इनके नाम हैं...
1. संकेत कौशिक, दिल्ली पुलिस
2. राजेश कुमार, एयरफोर्स
3. सुनीत मोहंती, एयरफोर्स
4. मीत कुमार, एयरफोर्स
5. विकास कुमार, दिल्ली पुलिस
6. प्रवेश कुमार, सिविल डिफेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Government, One Crore Rupees Compensation To Martyr Soldiers And Policemen, Kejriwal Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com