विज्ञापन

Solar Eclipse 2026 Date: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, नोट करें सही तारीख और दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Solar Eclipse (Surya Grahan) 2026: पंचांग के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी महीने में कब लगेगा? फाल्गुन मास की अमावस्या को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण पूर्ण, आंशिक या फिर वलयाकार होगा? क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में कहीं नजर आएगा? सूर्य ग्रहण की तारीख से लेकर इसके प्रभाव तक को विस्तार से जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

Solar Eclipse 2026 Date: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, नोट करें सही तारीख और दूर करें सारा कन्फ्यूजन
Surya Grahan 2026 on February 17: साल के पहले सूर्य ग्रहण की तारीख और समय
NDTV

Solar Eclipse 2026, Surya Grahan Kab Hai: प्रत्येक साल की तरह इस साल भी खगोलीय घटनाएं घटेंगी या फिर कहें उस ग्रहण की स्थिति बनेगी, जिसका नाम आते ही अक्सर लोगों का मन तमाम तरह की आशंकाओं से घिर जाता है. फरवरी 2026 में लगने जा रहे साल के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर भी लोग इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि यह 16 को लगेगा या फिर 17 फरवरी को? सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं? इसका सूतक लगेगा या नहीं? सूर्य ग्रहण का किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? अगर आप भी सूर्य ग्रहण को लेकर कुछ ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं तो आइए उनके जवाब जाने-माने ज्योतिषविद् पं. कृष्ण गोपाल मिश्र से जानते हैं.

16 या 17 को कब शुरू होगा सूर्य ग्रहण? 

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को भारतीय समयानुसार दोपहर 03:26 बजे से प्रारंभ होगा और और इसका मध्य समय 05:42 बजे और यह 07:52 बजे बजे खत्म होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

क्या साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा?

ज्योतिषाचार्य कृष्ण गोपाल मिश्र के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा. यह सिर्फ अंटार्टिका और दक्षिण अफ्रीका की तरफ नजर आएगा. 

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

पंचांग के अनुसार किसी भी सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले लग जाता है. चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में बिल्कुल भी नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक भी यहां पर मान्य नहीं होगा. ऐसी स्थिति में भारत में रहने वाले लोगों अमावस्या के दिन किए जाने वाले पूजा-पाठ से लेकर धार्मिक एवं सामान्य कार्य को बगैर किसी रोक-टोक के जारी रखेंगे. इस दिन पितरों के लिए किए जाने वाले श्राद्ध पर कोई मनाही नहीं रहेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

किस राशि और नक्षत्र में लगेगा पहला सूर्य ग्रहण?

साल का पहला सूर्य ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लग रहा है. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण रहेगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढंक नहीं पाएगा. जिस समय सूर्य ग्रहण लग रहा है, उस समय कर्क लग्न उदित होगा. जिसके कारण अष्टम भाव में सारे ग्रह एकत्रित हो जा रहे हैं, जो कि ज्योतिष में खराब माना जाता है. नतीजतन सूर्यग्रहण का प्रभाव पश्चिमी देशों में देखने को मिलेगा. ग्रहण के प्रभाव के चलते इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्राकृतिक आपदा जैसे अत्यधिक वर्षा या फिर तेज तूफान आदि को झेलना पड़ सकता है. 

सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव 

मेष : मेष राशि वालों के लिए भी ग्रहण कहीं न कहीं शुभ फल देकर जाएगा. इस राशि के लोग सुख-सुविधा की चीजों पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं.  

वृषभ : वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा और उन्हें बड़े लाभ की प्राप्ति होगी.

मिथुन : मिथुन राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण सामान्य फलदायी कहा जाएगा. इस राशि के जातकों को वायरल बुखार जैसी परेशानियां हो सकती हैं.

 कर्क: कर्क राशि वाले सूर्य ग्रहण से आंशिक रूप से प्रभावित हो सकते हैं. इस राशि वालों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता रहेगी. इन्हें पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं. 

सिंह : सिंह राशि के जातकों ग्रहण के प्रभाव के चलते अपने संबंधों को लेकर परेशान रह सकते हैं. विशेष रूप से दांपत्य जीवन और पार्टनरशिप में परेशानी झेलनी पड़ सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कन्या : कन्या राशि के जातक सूर्य ग्रहण के कारण थोड़ा मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं. 

तुला : सूर्य ग्रहण के प्रभाव के चलते तुला राशि के जातकों की मेंटल सिंसेटिविटी बढ़ सकती है. इन्हें बहुत ज्यादा इमोशनल होने से बचना होगा. 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि के जातक पेट संबंध समस्याओं से प्रभावित हो सकते हैं. इन्हें किसी चीज के इन्फेक्शन का खतरा बना रहेगा. 

धनु : धनु राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के बाद अपने ईगो पर काबू पाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा उसके कारण परेशानी झेलनी पड़ सकती है. 

मकर : मकर राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण आर्थिक रूप से शुभ फल देकर जाएगा. धन लाभ हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना होगा. 

कुंभ : कुंभ राशि वालों को सर्दी से बचना होगा. इस राशि के जातकों को बैकपेन की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है. 

मीन : मीन राशि के जातकों पर सूर्य ग्रहण का अधिक प्रभाव पड़ेगा. इन्हें अपने प्रत्येक काम सावधानी और समझदारी के साथ करने होंगे. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com