विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2026

दिल्ली से 807 लोगों के लापता होने पर NHRC सख्त, 2 हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट

दिल्ली से जनवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में 807 लोगों के लापता होने के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. NHRC ने दिल्ली सरकार और पुलिस आयुक्त से दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

दिल्ली से 807 लोगों के लापता होने पर NHRC सख्त, 2 हफ्ते में मांगी जांच रिपोर्ट
  • राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 2026 के पहले दो हफ्तों में दिल्ली से 807 लोगों के लापता होने पर संज्ञान लिया
  • 807 लापता लोगों में 191 नाबालिग और 616 वयस्क शामिल हैं, जिनमें से अब तक 235 का पता चला है
  • आयोग ने दिल्ली सरकार को दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है
नई दिल्ली:

दिल्ली से लगातार लोगों के लापता होने के मामलों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लिया है. आयोग ने दिल्ली सरकार से इस पूरे मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “आयोग ने जनवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में दिल्ली से 807 व्यक्तियों के लापता होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है. दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार अब तक सिर्फ 235 लापता व्यक्तियों का पता लगाया जा सका है. इस मामले में दिल्ली के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.”

807 में 191 नाबालिग शामिल

आयोग के अनुसार, जनवरी 2026 के पहले दो हफ्तों में दिल्ली से लापता हुए 807 व्यक्तियों में 191 नाबालिग और 616 वयस्क नागरिक शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के डेटा के मुताबिक, अब तक केवल 235 लोगों का पता चल पाया है, जबकि 572 लोग अब भी लापता हैं.

ये भी पढ़ें : ‘15 दिन में 807 लोग गायब', केजरीवाल ने उठाया सवाल, दिल्ली पुलिस बोली-केस घट रहे हैं

मानवाधिकार उल्लंघन की आशंका

NHRC ने कहा है कि यदि मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टें सही हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला हो सकता है. आयोग ने इस स्थिति को चिंताजनक बताते हुए मामले की गहन जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है.

2025 के आंकड़े भी चिंता बढ़ाने वाले

आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में दिल्ली से कुल 24,508 लोग लापता हुए थे, जिनमें 60 प्रतिशत महिलाएं थीं. इन मामलों में से दिल्ली पुलिस 15,421 लापता लोगों का पता लगाने में सफल रही, जबकि 9,087 मामले अब भी अनसुलझे हैं.

ये भी पढ़ें : दिल्ली से लापता हुए लोगों को ट्रैक कैसे करें? ये रही ऑफिशियल वेबसाइट, जानें पूरा प्रोसेस

हर साल हजारों किशोर लापता

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2016 से हर साल 5,000 से अधिक किशोर दिल्ली से लापता हो रहे हैं, जिनमें लगभग 3,500 लड़कियां शामिल हैं. यह स्थिति राजधानी में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nhrc, Delhi Missing Persons, 807 Missing People, Delhi Missing Case 2026, Nhrc Notice Delhi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com