विज्ञापन
This Article is From May 17, 2011

'कनार्टक सरकार अवैध और जोड़-तोड़ पर आधारित'

कांग्रेस ने कहा कि कनार्टक की भाजपा सरकार अवैध है और जोड़-तोड़ के बहुमत पर आधारित है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज द्वारा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अनुशंसा किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वहां की भाजपा सरकार अवैध है और जोड़-तोड़ के बहुमत पर आधारित है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कर्नाटक के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा, उच्चतम न्यायालय की टिप्पणियों के बाद क्या उन्हें एक भी क्षण सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार है। शीर्ष न्यायलय की कुछ टिप्पणियों का हवाला देते हुए तिवारी ने इस बात पर जोर दिया कि 11 अक्तूबर 2010 के बाद कर्नाटक में संवैधानिक पद के दुरूपयोग के जरिये जोड़तोड़ के बहुमत पर आधारित यह अवैध सरकार है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने के पक्ष में है और क्या वह मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बहुमत को सदन में साबित करने की पक्षधर है तिवारी का कहना था जो कुछ भी किया जाना है उसे केन्द्र सरकार को तय करना है। इस सवाल पर कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने के पक्ष में है, उन्होंने कहा कि हमारी व्यवस्था में राज्य इकाईयों को अपनी राय जाहिर करने की स्वतंत्रता और लचीलापन है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, भाजपा, कांग्रेस, Karnatak, BJP, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com