विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत, सुधार करना समय की मांग

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘लेकिन यह सही बात है कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है. पार्टी की जो स्थिति है, उसमें जायजा लेकर सुधार करना चाहिए और यह समय की मांग है.’

Also Read in
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत, सुधार करना समय की मांग
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है
  • महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी
  • सिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं
ग्वालियर:

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी की वर्तमान स्थिति को लेकर एक बड़ा दिया है. ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है और पार्टी की आज जो स्थिति है, उसका जायजा लेकर सुधार करना समय की मांग है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिलेगी और हमारी पार्टी वहां पर सत्ता में आएगी.

मध्य प्रदेश : ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर सीएम कमलनाथ ने कहा, क्यों नहीं?

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह बयान उस समय आया जब उनसे पार्टी नेता सलमान खुर्शीद द्वारा कांग्रेस की खराब स्थिति की बात कहने पर सवाल पूछा गया. सवाल के जवाब में सिंधिया ने पहले तो कहा कि वह किसी के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं देते हैं. हालांकि इसके तुरंत बाद उन्होंने कहा, ‘लेकिन यह सही बात है कि कांग्रेस को आत्म अवलोकन की जरूरत है. पार्टी की जो स्थिति है, उसमें जायजा लेकर सुधार करना चाहिए और यह समय की मांग है.'

कमलनाथ सरकार के कामों को लेकर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- मैं सर्वे से संतुष्ट नहीं, मैंने राज्य सरकार को 3 सुझाव दिए है

इसके साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए इस महीने होने वाले चुनाव के बारे में सिंधिया ने कहा, ‘मेरा काम वहां स्क्रीनिंग कमेटी तक सीमित था. वहां पर वरिष्ठ नेता मल्लिकानुर्जन खड़गे के साथ प्रदेश अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेता हैं. सभी नेता मिलकर काम कर रहे हैं और कांग्रेस को वहां सफलता मिलेगी.' बता दें कि सिंधिया एक हफ्ते के ग्वालियर-चंबल संभाग के दौरे पर हैं और इस दौरान वे कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. वह गुरुवार से भिंड, मुरैना, श्योपुर और शिवपुरी जिले के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे.

कमलनाथ सरकार ने 'राम वन गमन पथ' के लिए आवंटित किया बजट​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotiraditya Scindhia, MP Congress, Congress Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com