विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2012

जम्मू-कश्मीर में बस हादसा, 20 मरे

जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार सुबह चेनाब नदी में एक मिनी बस के गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार सुबह चेनाब नदी में एक मिनी बस के गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। डोडा क्षेत्र के उप पुलिस महानिदेशक मुनीष कुमार सिन्हा ने बताया, "हमने 20 शव बरामद कर लिए हैं। खोज अभियान अभी भी जारी है।"

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना डोडा जिले में हुई। मिनी बस गंदोह से थात्री जा रही है। इस दौरान मिनी बस सड़क से फिसल कर 300 फुट नीचे नदी में गिर गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सिन्हा ने बताया, "चूंकि बस घाटी में गिरी है इसलिए पूरे क्षेत्र में बचाव अभियान चलाना जरूरी है।" सिन्हा ने फोन पर बताया कि दो घायलों में एक की हालत गम्भीर है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu-Kashmir Bus Accident, Bus Accident, बस दुर्घटना, जम्मू-कश्मीर
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com