आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) का देवबंद (Deoband) कनेक्शन सामने आया. देवबंद में मौजूद कुछ लोग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जैश के गिरफ्तार आतंकियों से जुड़े थे. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की स्पेशल सेल ने सोमवार रात दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए जैश से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया था. आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम आतंकियों के देवबंद कनेक्शन का पता लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के देवबंद के लिए रवाना हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से गिरफ्तार जैश के आतंकी एक व्हॉट्सएप ग्रुप से जुड़े थे, जिसका नाम 'जिहाद' था. इस ग्रुप में देवबंद, दिल्ली और तेलंगाना के लोग जुड़े थे. गिरफ्तार आतंकी देवबंद में काफी दिन रुके भी थे. स्पेशल सेल की टीम देवबंद में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल करेगी.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
जैश आतंकियों से पूछताछ में खुलासा : कश्मीर को बनाना चाहते हैं अलग देश, पाक में ट्रेनिंग का था प्लान
पकड़े गए आतंकियों की पहचान अब्दुल लतीफ मीर (22) और मोहम्मद अशरफ खटाना (20) के तौर पर हुई. ये दोनों जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला और कुपवाड़ा के रहने वाले हैं. इनकी प्लानिंग पाकिस्तान में जाकर ट्रेनिंग लेने की थी. कई बार बार्डर क्रॉस कर पाकिस्तान जाने का प्रयास भी कर चुके थे लेकिन LoC पर सख्ती के कारण वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश के दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़े हमले की फिराक में थे
जांच में पता चला है कि दोनों आतंकी दिल्ली में कई जगहों पर हमले की साजिश रच रहे थे. उनके निशाने पर कई वीवीआईपी थे. ये एक व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा भी थे. इनमें एक पाकिस्तानी भी जुड़ा हुआ है, जो उन्हें तमाम तरह के निर्देश देता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं