विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2020

इस्राइली PM ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले - आपके पास गर्व करने को बहुत कुछ

इस्राइल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त’ बताया.

Also Read in
इस्राइली PM ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले - आपके पास गर्व करने को बहुत कुछ
बेंजामिन नेतन्याहू इस्राइल के प्रधानमंत्री हैं. (फाइल फोटो)
  • इस्राइल के प्रधानमंत्री हैं बेंजामिन नेतन्याहू
  • भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
  • बोले-आपके पास गर्व करने को बहुत कुछ
यरूशलम:

इस्राइल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को अपना ‘बहुत अच्छा दोस्त' बताते हुए उन्हें और देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) की पूर्व संध्या पर बधाई देते हुए कहा, ‘‘आपके पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है.''

इस्राइल के प्रधानमंत्री ने भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अतुल्य भारत के सभी लोगों को आनंदित करने वाले स्वतंत्रता दिवस की बधाई. आपके पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है.''

उन्होंने सब्बात शुरू होने से ऐन पहले यह ट्वीट किया, जब इस यहूदी देश में सरकारी कामकाज आमतौर पर रुक जाता है. सब्बात यहूदी धर्म का अवकाश का दिन है और सप्ताह का सातवां दिन है. नेतन्याहू ने हिंदी में लिखा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.'' ट्वीट में मोदी और नेतन्याहू की एक तस्वीर भी डाली गयी.

VIDEO: 74वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भाषण

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel, Benjamin Netanyahu, India Independence Day, Independence Day 2020, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com