विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2019

चीन से सटी सीमा पर भारत करेगा 44 सड़कों का निर्माण, युद्ध की स्थिति में तुरंत पहुंच सकेगी सेना

सामरिक मोर्चे पर चीन को चुनौतियों से निपटने और कड़ी टक्कर देने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है.

Also Read in
चीन से सटी सीमा पर भारत करेगा 44 सड़कों का निर्माण, युद्ध की स्थिति में तुरंत पहुंच सकेगी सेना
इन 44 सड़कों का निर्माण करीब 21,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. (प्रतिकात्मक चित्र)
  • चीन से सटी सीमा पर 44 सड़कों का होगा निर्माण
  • सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होंगी ये सड़कें
  • लड़ाई की स्थिति में तुरंत बुलाई जा सकेगी सेना
नई दिल्ली:

सामरिक मोर्चे पर चीन को चुनौतियों से निपटने और कड़ी टक्कर देने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है. भारत सरकार चीन से लगती सीमा (India China Border) पर 44 सड़कों का निर्माण करने जा रही है. ये सड़कें सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण तो होंगी ही. साथ ही इससे भारत की ताकत में और इजाफा होगा. इसके अलावा पाकिस्तान से सटे पंजाब एवं राजस्थान में भी करीब 2100 किलोमीटर की मुख्य एवं संपर्क सड़कों का होगा. केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की इस महीने जारी वार्षिक रिपोर्ट (2018-19) के अनुसार एजेंसी को भारत-चीन सीमा पर 44 'सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण' सड़कों के निर्माण के लिए कहा गया है, ताकि संघर्ष की स्थिति में सेना को तुरंत जुटाने में आसानी हो. भारत एवं चीन के बीच करीब 4,000 किलोमीटर की वास्तविक नियंत्रण रेखा जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक के इलाकों से गुजरती है. आपको बता दें कि सीपीडब्ल्यूडी की यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब चीन भारत के साथ लगने वाली उसकी सीमाओं पर परियोजनाओं को प्राथमिकता दे रहा है. 

तिब्बत में भारत की सीमा के पास चीन ने तैनात किए टैंक और होवित्जर्स तोपें

गौरतलब है कि पिछले साल डोकलाम में चीन के सड़क बनाने का कार्य शुरू करने के बाद दोनों देशों के सैनिकों में गतिरोध की स्थिति पैदा हो गयी थी. रिपोर्ट में बताया गया कि भारत-चीन सीमा पर सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण इन 44 सड़कों का निर्माण करीब 21,000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी मामलों पर मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर मंजूरी लेने की प्रक्रिया चल रही है. साथ ही सीपीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर राजस्थान एवं पंजाब में 5,400 करोड़ रुपये की लागत से 2100 किलोमीटर की मुख्य एवं संपर्क सड़कों का निर्माण किया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘सीपीडब्ल्यूडी को भारत-चीन सीमा से लगते पांच राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश में 44 सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का कार्य सौंपा गया है. (इनपुट- भाषा) 

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में निगरानी के लिए एसएसबी की 18 नई चौकियां स्थापित 

VIDEO: नेशनल रिपोर्टर : डोकलाम में चीन ने बनाई सड़कें, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India China, India China Border, 44 Strategic Roads, Doklam, Doklam Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com