विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2017

आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रैली में दिखे फिलिस्तीनी राजदूत, भारत सख्ती से उठाएगा मुद्दा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, ‘‘हमने इस बाबत खबरें देखी हैं. हम नई दिल्ली में फिलस्तीनी राजदूत और फलस्तीनी अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को सख्ती से उठाएंगे.’

Also Read in
आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की रैली में दिखे फिलिस्तीनी राजदूत, भारत सख्ती से उठाएगा मुद्दा
फिलिस्तीन के राजदूत वालिद अबू अली, हाफिज सईद की रैली में
  • फिलीस्तीन के राजदूत वालिद अबू अली
  • हाफिज सईद की रैली में दिखे
  • भारत उठाएगा सख्ती से मुद्दा
नई दिल्ली: भारत ने कहा है कि वह जमात-उद-दावा के प्रमुख और 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की एक रैली में इस्लामाबाद में तैनात फलस्तीनी राजदूत की मौजूदगी का मुद्दा फलस्तीन के सामने सख्ती से उठाएगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, ‘‘हमने इस बाबत खबरें देखी हैं. हम नई दिल्ली में फिलस्तीनी राजदूत और फलस्तीनी अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को सख्ती से उठाएंगे.’’ वह हाफिज की रैली में फलस्तीनी राजदूत की मौजूदगी की तस्वीरों और इससे जुड़ी खबरों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे.

यह भी पढ़ें - हाफिज सईद कर चुका है 2018 के चुनाव की तैयारी, लाहौर में पार्टी कार्यालय खोला

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया, ‘हमने इस बाबत खबरें देखी हैं. हम नई दिल्ली में फिलिस्तीनी राजदूत और फिलिस्तीनी अधिकारियों के सामने इस मुद्दे को सख्ती से उठाएंगे.’ वह हाफिज की रैली में फिलिस्तीनी राजदूत की मौजूदगी की तस्वीरों और इससे जुड़ी खबरों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे. खबरों के मुताबिक, इस्लामाबाद में फिलिस्तीनी राजदूत वालिद अबु अली ने आज सुबह पाकिस्तान के रावलपिंडी में दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल की ओर से आयोजित एक विशाल रैली में हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें - हाफिज सईद का ऐलान, अगले साल पाकिस्तान में आम चुनाव लड़ेगा, कश्मीर के लिए कहा यह...

खबरों के मुताबिक, इस्लामाबाद में फलस्तीनी राजदूत वालिद अबु अली ने आज सुबह पाकिस्तान के रावलपिंडी में दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल की ओर से आयोजित एक विशाल रैली में हिस्सा लिया है. दिफा-ए-पाकिस्तान (पाकिस्तान की रक्षा) काउंसिल पाकिस्तान में धार्मिक समूहों और राजनीतिक पार्टियों का एक गठबंधन है, जिसमें हाफिज का संगठन भी शामिल है. ये संगठन कट्टरपंथी है और हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलता रहा है. 
VIDEO: परवेज मुशर्रफ ने कबूले आतंकी संगठन लश्कर से रिश्ते


​शुक्रवार की इस गठबंधन की रैली में पाकिस्तान सरकार की ओर से मांग की गई है कि इजराइल सरकार की ओर से येरुशलम को राजधानी घोषित किए जाने के खिलाफ इस्लामिक समिट कॉन्फ्रेंस का आयोजन कराए. ये रैली अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किए जा चुके हाफिज सईद की ओर से करवाई गई थी. आपको बता दें कि हाफिज सईद मुंबई हमलों सहित भारत में हुई कई आतंकवादी घटनाओं का मास्टरमाइंड रह चुका है. (इनपुट भाषा से)

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed, Hafiz Saeed Mumbai Attacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com