देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 3 लाख 33 हजार, 533 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 92 लाख, 37 हजार 264 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 525 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 89 हजार 409 लोगों की मौत हो चुकी है. आज के आंकड़े में केरल के 62 मामले बैकलॉग आंकड़े के तौर पर भी जुड़े हैं.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 21,87,205 हो गई है. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 5.57 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट अब घटकर 93.18 फीसदी पर आ गया है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2 लाख 59 हजार 168 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से कम है. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 65 लाख, 60 हजार, 650 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.
देश में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 17.78 फीसदी रिकॉर्ड की गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर अब 16.87 फीसदी हो गई है. अब तक (22 जनवरी तक) देश में कुल 71.55 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 18,75,533 सैंपल की जांच की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं