भारत में कोरोना (Corona Cases) के मामले लगातार कम हो रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 53,256 नए COVID-19 केस दर्ज हुए हैं तो वहीं 1,422 की मौत हुई है.बता दें कि योग दिवस के साथ ही आज से टीकाकरण का महाअभियान शुरू हो रहा है. सभी उम्र के लोगों को लगेगा मुफ़्त टीका लगेगा. कोविन पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन भी ज़रूरी नहीं है, हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में पैसा देना होगा.भारत में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,02,887 हो गई है. वहीं एक दिन में 53,256 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले 88 दिनों में सबसे कम हैं. अब तक कुल 2,88,44,199 लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 78,190 मरीज इस संक्रमण से ठीक हुए हैं.
दिल्ली में आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे बार
दिल्ली में भी आज से 50 फीसदी क्षमता के साथ बार खुलेंगे. रेस्टोरेंट भी अब सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक कारोबार कर सकेंगे. पार्क में सैर और योग की भी इजाज़त मिल गई है. बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को धीरे-धीरे अनलॉक किया जाएगा.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
यूपी में दो महीने बाद खुले मॉल
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के साथ अनलॉक (UP Unlock) की प्रक्रिया धीरे-धीरे देश के हर राज्य में शुरू है. यूपी में भी दो महीने बाद आज से मॉल खुलेंगे. 50 फीसदी क्षमता के साथ रेस्तरां खोलने की भी इजाज़त मिल गई है, हालांकि सिनेमाघर, जिम और स्विमिंग पुल पर अभी ताला लटका रहेगा. इसके साथ ही वीकेंड को छोड़कर रात 9 बजे तक ये व्यावसायिक संस्थान खोले जा सकेंगे. अनलॉक की इस कवायद में पाबंदियां कम करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन गाइडलाइन का पालन करने की शर्त लगाई गई है.
आंध्र प्रदेश में टीकाकरण अभियान में जबरदस्त तेजी
आंध्र प्रदेश में टीकाकरण अभियान में ज़बरदस्त तेज़ी आई है. पहले एक दिन में छह लाख टीके देने का रिकॉर्ड बना था. अब आंध्र प्रदेश ने एक दिन में 13 लाख से ज़्यादा टीके देने का रिकॉर्ड बनाया है. ये अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेज़ी से टीकाकरण अभियान चलाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं