Coronavirus India Updates: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Corona News) के 8,013 नए मामले दर्ज किए गए हैं. जिसके साथ ही देश में एक्टिव केसों (Corona Updates) की संख्या 102,601 हो गई है. सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के केसों में लगभग 22 फीसदी कमी देखी गई है. वहीं इस अवधि के दौरान 119 लोगों की मौत हुई है और डेथ रेट 1.20 % हो गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 16,765 लोग सही हुए हैं और रिकवरी रेट वर्तमान में 98.56% हो गई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
7 लाख से अधिक किए गए टेस्ट
दैनिक सकारात्मकता दर 1.11% और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.17% रही है. पिछले 24 घंटों में 7,23,828 टेस्ट किए गए. जिसके साथ ही अब तक किए गए कुल परीक्षण की संख्या 76.74 करोड़ हो गई है.
ये भी पढ़ें- केरल में कोरोना पाबंदियों में ढील... सिनेमाघरों, बार, होटलों को पूरी क्षमता से काम करने की अनुमति
नए मामलों के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 42,934,130 हो चुकी है. एक्टिव मामले कुल संक्रमण के मामलों का 0.24 फीसदी हैं. जबकि देश में कोरोना ने अभी तक कुल 513, 843 लोगों की मौत हुई है. इस वायरस से ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 42,307,686 हो गई है.
कोरोना वायरस की वैक्सीनेशन का काम भी देश में रफ्तार के साथ चल रहा है और पिछले 24 घंटे में 4,90,321 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है. अभी तक कुल 1,77,50,86,335 लोगों को कोरोना की वैक्सीशन लगाई जा चुकी है.
Video: COVID-19 से ठीक होने के बाद हमें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं