विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2020

Coronavirus: भारत में कोविड-19 के मामले लगातार 12वें दिन ब्राजील और अमेरिका से ज्यादा

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. WHO के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत पर कोरोना महामारी (Corona Pandemic India) का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है.

Coronavirus: भारत में कोविड-19 के मामले लगातार 12वें दिन ब्राजील और अमेरिका से ज्यादा
तमाम प्रयासों के बीच भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं
नई दिल्ली:

कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. WHO के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत पर कोरोना महामारी (Corona Pandemic India) का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. पिछले 12 दिनों में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं. 4 अगस्त से लगाताक भारत में कोविड के सर्वाधिक मामले रहे हैं. अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख के आंकड़े को पार कर गई है तो ब्राजील में यह संख्या 33 लाख से ज्यादा है, वहीं भारत अब 26 लाख के करीब संक्रमितों की संख्या पहुंच चुकी है. 1 अगस्त से 15 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में भारत पहले नंबर की पायदान पर नजर आ रहा है. इन 15 दिनों में 12 बार, भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले देखने को मिले. इस दौरान मृतकों की संख्या दो बार सबसे ज्यादा रही. 

कोरोना वैक्सीन के उत्पादन की तैयारी, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में : PM मोदी

बात करें देश में कोरोना के मामलों की तो कुल संक्रमितों की संख्या 26 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है. रविवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 63,490 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 25,89,682 पहुंच गई है. वहीं इस दौरान 944 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच चुकी है. आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से अब तक 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है. वर्तमान स्थिति में देश में 26.16 फीसदी एक्टिव केस हैं.

देश के हर गांव में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बनाया प्लान

देश के जिन 5 राज्यों में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और यूपी-प.बंगाल शामिल है. यूपी और पश्चिम बंगाल में कोरोना से मरने वाले लोगों की आंकड़ा बराबर रहा. शनिवार को महाराष्ट्र में कोविड संक्रमण से 322 लोगों की मौत हुई, वहीं तमिलनाडु में ये 127 लोगों ने कोरोना से लड़ाई में दम तोड़ दिया. कर्नाटक में शनिवार को कोविड से 114 लोगों की जान गई, वहीं आंध्र प्रदेश में 87 लोगों की मौत हुई. यूपी और पश्चिम बंगाल में कोरोना के 58-58 मरीजो ने दम तोड़ दिया. अच्छी बात ये है कि अब भारत में बड़े पैमाने पर कोरोना का इलाज किया जा रहा है. 

Video: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण दर में गिरावट देखने को मिली है- प्रणय रॉय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Corona Cases, India Reports Higher Covid Cases, Brazil, Corona Case USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com