इजराइल और गाजा के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने रविवार को दोनों पक्षों से अत्यधिक संयम बरतने और यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के प्रयास से बचने की अपील की. साथ ही तनाव को तत्काल कम किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रविवार को मध्य पूर्व में जारी हालात पर खुली बैठक की. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने इजराइल और गाजा के बीच तनाव को ''बेहद गंभीर'' करार दिया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि पिछले सप्ताह पूर्वी यरुशलम में शुरू हुई हिंसा के नियंत्रण से बाहर जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है.
सैन्य अभियान पूरी ताकत से जारी, अभी और समय लगेगा : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
उन्होंने कहा, ''पिछले कुछ दिनों में हुए घटनाक्रम से सुरक्षा परिस्थितियों के हालात तेजी से बिगड़े हैं.'' तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत इजराइल और फलस्तीन के बीच वार्ता बहाल करने के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के हरसंभव प्रयास का समर्थन करता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इजराइल द्वारा रविवार को गाजा सिटी पर किए गए हवाई हमलों में तीन इमारतें नष्ट हो गईं और कम से कम 42 लोग मारे गए. इजराइल और हमास के बीच एक सप्ताह पहले शुरू हुए संघर्ष के बाद यह सबसे भीषण हमला था. इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया कि संघर्षविराम के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बावजूद इजराइल और फलस्तीनियों के बीच चौथी लड़ाई जारी रहेगी. नेतन्याहू ने रविवार शाम टेलीविजन पर प्रसारित अपने संदेश में कहा कि हमले ‘‘पूरी ताकत के साथ'' जारी हैं और इसमें ‘‘समय लगेगा.''उनके साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए उनके रक्षा मंत्री एवं उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज भी थे. उन्होंने कहा कि इजराइल गाजा के उग्रवादी हमास शासकों से ‘‘भारी कीमत वसूलना चाहता है.'' गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में मारे गए लोगों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं. इसने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है.
भारत ने इजराइल-गाजा हिंसा में तत्काल कमी लाने की जरूरत पर बल दिया
इससे पहले इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी शहर खान यूनिस में अलग हवाई हमले में गाजा के शीर्ष हमास नेता याहिया सिनवार के आवास को जमींदोज कर दिया. हमास के वरिष्ठ नेताओं के घरों पर पिछले दो दिनों में यह तीसरा हमला है. वहीं, हमले के मद्देनजर हमास के कई नेता भूमिगत हो गए हैं. इजराइल ने हमास को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के लिए हालिया दिनों में हमले तेज कर दिए हैं. वहीं, अंतरराष्ट्रीय वार्ताकार भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हमास के नेताओं को निशाना बनाए जाने से इन प्रयासों में मुश्किलें आ सकती हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं