विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2021

ऑक्सीजन मिशन पर भारतीय वायुसेना, दुबई और सिंगापुर से लाई 9 क्रायोजेनिक टैंकर

भारतीय वायुसेना (IAF) दुबई और सिंगापुर से नौ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर लेकर आई है.

ऑक्सीजन मिशन पर भारतीय वायुसेना, दुबई और सिंगापुर से लाई 9 क्रायोजेनिक टैंकर
पानागढ़ एयरबेस पर दुबई और सिंगापुर से आए टैंकर
नई दिल्ली:

भारतीय वायुसेना (IAF) दुबई और सिंगापुर से नौ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर लेकर आई है. बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि इन टैंकरों को मंगलवार लाया गया. बयान में बताया गया कि इसके अलावा, वायुसेना का सी-17 विमान मंगलवार को इंदौर से दो क्रायोजेनिक टैंकर जामनगर, जोधपुर से दो टैंकर उदयपुर और दो टैंकर हिंडन से रांची लेकर आया. बयान के अनुसार, ‘‘भारतीय वायुसेना के सी-17 विमानों ने दुबई से छह क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर पानागढ़ हवाईअड्डे पर लाए. कुछ अन्य सी-17 विमान तीन ऑक्सीजन टैंकर सिंगापुर से पानागढ़ हवाईअड्डे लेकर उतरे. 

इसमें बताया गया कि वायुसेना ने हैदराबाद से आठ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर भुवनेश्वर, दो टैंकर भोपाल से रांची और दो टैंकर चंडीगढ़ से रांची पहुंचाए. भारत कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और कई राज्यों के अस्पताल कोविड-19 मामलों के लगातार बढ़ने से चिकित्सकीय ऑक्सीजन और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं. 

भारतीय वायुसेना कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए बेहद जरूरी चिकित्सकीय ऑक्सीजन के तुरंत वितरण के लिए अलगअलग केंद्रों से ऑक्सीजन वाहक खाली टैंकर और कंटेनर हवाई मार्गों से लेकर आ रही है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Air Force, Oxygen Annd Covid Patients, Oxygen From Singapore, IAF Airlift Oxygen Tanker
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com