विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2017

IIT ने गलत सवालों पर दिए ग्रेस नंबर, याचिका में फिर से मेरिट लिस्‍ट जारी करने की मांग

इस पर तमिलनाडु के वेल्लोर इलाके के एक छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में ग्रेस अंक को चुनौती दी है और मांग की है कि मेरिट लिस्ट फिर से तैयार की जाए.

IIT ने गलत सवालों पर दिए ग्रेस नंबर, याचिका में फिर से मेरिट लिस्‍ट जारी करने की मांग
इस मामले की अगली सुनवाई सात जुलाई को होगी.
  • IIT में दाखिले के लिए JEE परीक्षा का मामला
  • तमिलनाडु के वेल्लोर इलाके के छात्र ने कोर्ट में ग्रेस अंक को चुनौती दी
  • फिर से मेरिट लिस्ट तैयार करने की मांग
नई दिल्ली: IIT ने कैमिस्ट्री के एक गलत सवाल के लिए 3 ग्रेस अंक और गणित के एक गलत सवाल के लिए 4 ग्रेस अंक दिए हैं जो सभी को दिए गए हैं. इस पर तमिलनाडु के वेल्लोर इलाके के एक छात्र ने सुप्रीम कोर्ट में ग्रेस अंक को चुनौती दी है और मांग की है कि मेरिट लिस्ट फिर से तैयार की जाए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और IIT को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

याचिका में कहा गया है कि IIT ने उन छात्रों को भी ग्रेस अंक दिए हैं जिन्होंने उन सवालों को हल करने का प्रयास ही नहीं किया, जबकि ग्रेस अंक सिर्फ उन्हें मिलने चाहिए जिन्होंने इन सवालों को छोड़ने के बजाए हल करने की कोशिश की. छात्र के मुताबिक इस ग्रेस अंकों की वजह से मेरिट लिस्ट प्रभावित हुई है और बहुत छात्रों को फर्क पड़ा है. इसलिए दोबारा से मेरिट लिस्ट तैयार की जाए.

हालांकि कोर्ट ने काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. रिजल्ट पहले ही आ चुके हैं और काउंसलिंग चल रही है. अब इस मामले की अगली सुनवाई सात जुलाई को होगी.
लेखक के बारे में
img
आशीष कुमार भार्गव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT, IIT-JEE Exam, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com