NEET UG Re-exam FAQ: पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद रद्द की गई NEET UG 2026 परीक्षा अब दोबारा होने जा रही है. देशभर के लाखों छात्र इस री-एग्जाम में शामिल होंगे. इस बार NTA ने सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने का दावा किया है. परीक्षा की ड्यूरेशन बढ़ाने से लेकर बायोमेट्रिक तक कई बदलाव किए गए हैं. ऐसे में एग्जाम देने वाले स्टूडेंट और पेरेंट्स के मन में कई सवाल हैं. आइए जानते हैं NEET UG री-एग्जाम 2026 से जुड़ी 10 अहम बातें आसान सवाल-जवाब के जरिए.
1. कितने बजे से होगी परीक्षा
जवाब- नीट रिएग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी. वहीं, PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम देने की अनुमति है.
2. इस री-एग्जाम में कुल कितने स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं?
जवाब- मुख्य परीक्षा में करीब 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. हालांकि री-एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के फाइनल आंकड़े परीक्षा पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे.
3. नीट री-एग्जाम 2026 के लिए देश भर में कुल कितने परीक्षा केंद्र (Exam Centers) बनाए गए हैं?
जवाब- NTA ने सिक्योरिटी स्टेंडर्ड के अनुसार देशभर में 551 शहर में 5500 से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. हर केंद्र पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास निर्देश जारी किए गए हैं. इन सारे केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी जिसका डायरेक्ट एक्सेस एनटीए के पास है. वहीं, विदेश के 14 शहरों में भी यह परीक्षा आयोजित की जा रही है.
4. विदेश के कितने शहरों में होगा नीट यूजी रिएग्जाम?
जवाब- इन 14 देशों में होगा नीट रि-एग्जाम 2026
- कुवैत (Kuwait)
- यूनाइटेड अरब अमिरात (UAE) के दुबई शहर में
- यूनाइटेड अरब अमिरात (UAE) के अबू धाबी शहर में
- थायलैंड (Thailand)
- श्रीलंका (Sri Lanka)
- कतर (Qatar)
- नेपाल (Nepal)
- मलेशिया (Malaysia)
- नाइजिरिया (Nigeria)
- बहरिन (Bahrain)
- ओमान (Oman)
- सऊदी अरब (Saudi Arabia)
- सिंगापुर (Singapore)
5. नीट रिएग्जाम के लिए ड्रेस कोड क्या है?
जवाब- धार्मिक प्रतीक, कलावा, पगड़ी या हिजाब पहनने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी. हालांकि, गहन जांच (Frisking) के लिए उन्हें तय समय से काफी पहले पहुंचना होगा.परीक्षा के लिए हल्के कपड़े सबसे उपयुक्त हैं, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर पूरी बाजू या ऊनी कपड़े पहनने वाले छात्रों को भी जल्दी रिपोर्ट करना होगा. सभी उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं. फुटवियर के लिए साधारण चप्पल या कम हील वाले जूते पहनने की सलाह दी गई है। हाई-हील्स पहनने वाले छात्रों की सुरक्षा जांच अधिक समय ले सकती है.
5. क्यों हो रही है नीट री-एग्जाम 2026?
जवाब- 3 मई को हुई मुख्य परीक्षा के बाद पेपर लीक और धांधली के आरोप सामने आए थे. राजस्थान समेत कई जगहों पर कथित तौर पर सवालों के लीक होने की बातें सामने आईं. छात्रों के विरोध और जांच के बाद परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने का फैसला लिया गया.
6. पेपर लीक और धांधली से जुड़े लोगों पर अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई है?
जवाब- मामले की जांच CBI को सौंपी गई है. जांच एजेंसियों ने कई राज्यों में छापेमारी की है और कथित तौर पर रैकेट से जुड़े कई संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच अभी भी जारी है.
7. क्या सुप्रीम कोर्ट या सरकार की तरफ से एनटीए (NTA) के कामकाज को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया गया है?
जवाब- सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा प्रोसेस में ट्रांसपिरेंसी और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं सरकार और NTA ने साफ किया है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नई तकनीकों और सेफ्टी मेजर्स पर जोर दे रहे हैं.
8. नीट री-एग्जाम में इस बार क्या-क्या चीजें पहली बार की जा रही हैं?
जवाब- इस बार परीक्षा की अवधि 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को पहले से और मजबूत किया गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न हो. इसके अलावा CRPF और CISF प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट्स की सुरक्षा संभाल रहे हैं. यही नहीं पहली बार वायु सेना नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र पहुंचाने का काम कर रही है. परीक्षा का मुख्य आयोजन भारत में किया जा रहा है. प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिलीवरी, GPS ट्रैकिंग और CCTV निगरानी जैसी व्यवस्थाओं को लागू किया गया है. साथ ही किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए 2 लाख से अधिक कर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं.
9. एग्जाम सेंटर्स पर सुरक्षा, बायोमेट्रिक अटेंडेंस निगरानी के क्या इंतजाम हैं?
जवाब- उम्मीदवारों की एंट्री से पहले सख्त जांच होगी. मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी और आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि फर्जी उम्मीदवारों को रोका जा सके.
10. क्या री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, और छात्रों को सेंटर पर क्या-क्या ले जाने की अनुमति है?
जवाब- हां, री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ सही फोटो आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी.
11. क्या री-एग्जाम के पेपर पैटर्न या डिफिकल्टी लेवल में कोई बदलाव देखने को मिलेगा?
जवाब- नहीं. परीक्षा पहले की तरह पेन-एंड-पेपर मोड में ही होगी. पेपर के पैटर्न और डिफिकल्टी लेवल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. NTA का कहना है कि फोकस एग्जाम को ज्यादा सेफ और इंपार्शियल बनाने पर है.
यह भी पढ़ें- NEET UG Re-Exam 2026 Live Updates: Exam Hall में डायबिटीक Students को क्या ले जाने की है परमिशन, ये रही लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं