ड्रग्स मामले में भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र सरकार और उनके मंत्रियों पर सोमवार को पलटवार किया. भाजपा के प्रवक्ता राम कदम ने महाराष्ट्र मंत्री नवाब मलिक का नाम लिए बिना कहा कि हिम्मत है तो अपने दामाद का नार्को टेस्ट करें, सब सच सामने आ जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अपना दागी चेहरा छिपाने के लिए पहले समीर वानखेड़े पर आरोप लगा रहे थे, अब पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगा रहे हैं.
राम कदम ने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार और उसके मंत्री पिछले एक महीने से रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से ड्रग्स माफिया का समर्थन कर रहे हैं. क्या इसकी वजह हफ्तावसूली है? क्या ड्रग्स माफिया इनके रिश्तेदार हैं. अब जब सारा देश इनसे सवाल पूछ रहा है कि ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई करने के बावजूद आप ड्रग्स माफिया का समर्थन क्यों कर रहे हैं. तब अपना दागी चेहरा छिपाने के लिए पहले तो समीर वानखेड़े के परिवार को घसीटा. उससे भी इनका दागी चेहरा धुल नहीं सका. अब उनकी राजनीतिक मजबूरी आ गई कि अब वे देवेंद्र फडणवीश और उनके परिवार को इसमें घसीट रहे हैं.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'खुलासों की धमकी देना बंद करें', नवाब मलिक पर बरसे महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष
इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'बेहतर होता वे खुद कहते कि हम हमारे दामाद का नार्को टेस्ट करने के लिए तैयार हैं. प्रभाकर का नार्को टेस्ट करने के लिए तैयार हैं, तो शायद लोग यकीन करते. लेकिन ये ना करते हुए केवल और केवल अपना दागी चेहरा छुपाते हुए इनकी राजनतीकि मजबूरी है कि देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार पर आरोप लगा रहे हैं.'
भाजपा प्रवक्ता ने साथ ही कहा ये मंत्री जो रोजाना आरोप लगा रहे हैं कि क्या वे प्रभाकर और अपने दामाद का नार्को टेस्ट करेंगे? हिम्मत है तो नार्को टेस्ट करके दिखाएं. लोगों के सामने सच आ जाएगा.
बता दें, आर्यन खान ड्रग्स मामले में नवाब मलिक लगातार एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर निशाना साधते रहे हैं. उन्होंने पहले समीर वानखेड़े के केसों को लेकर निशाना साधा. इसके बाद उनके जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र पर भी सवाल उठाए.
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी मिलीं रामदास अठावले से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं