कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)
पणजी:
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती हैं तथा ये चुनाव भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के खिलाफ 'युद्ध' छेड़ने जैसा है.
'आप' पर भाजपा को सहयोग देने के लिए चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए दिग्विजय ने कहा, 'नितिन गडकरी ने माना है कि आप कांग्रेस के वोट खा जाएगी. हम शुरुआत से यह बात कहते आ रहे हैं. अगर इस देश में कोई गठबंधन है तो वो भाजपा एवं आप के बीच है.'
दिग्विजय ने पणजी में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, 'हमें कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना होगा. हमें उनको प्रोत्साहित करना होगा, हमें लड़ना होगा. हतोत्साहित पार्टी चुनाव नहीं लड़ सकती. कोई हतोत्साहित सेना युद्ध नहीं लड़ सकती. यह हमारे लिए युद्ध है. गोवा, पंजाब और उत्तर प्रदेश का चुनाव कांग्रेस के समक्ष बड़ी चुनौती है तथा हमें एकजुट होकर भाजपा और 'आप' से लड़ना होगा.'
उन्होंने कहा, 'वे (आप और भाजपा) एक सिक्के के दो पहलू हैं. वे साथ हैं तथा एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल भाजपा और आरएसएस के थिंकटैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन की उत्पत्ति हैं और वह सिर्फ कांग्रेस को निशाना बना रहे हैं.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिग्विजय सिंह, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, बीजेपी, गोवा चुनाव 2017, यूपी चुनाव 2017, पंजाब चुनाव 2017, अरविंद केजरीवाल, Digvijaya Singh, AAP, Congress, BJP, UP Polls 2017