- AN-32 को लापता हुए 26 घंटे से ज़्यादा वक़्त बीत चुका
- पश्चिमी सियांग के टाटो गांव के आसपास अंतिम बार देखा गया था
- नौसेना के 'पी 8 आई' टोही विमान ने अरुणाचल में तलाश शुरू की
भारतीय वायुसेना के अरुणाचल प्रदेश में लापता परिवहन विमान एएन-32 की तलाश में वायुसेना, आईटीबीपी और सेना के बाद अब नौसेना भी मैदान में उतर आई है. नौसेना के 'पी 8 आई' टोही विमान ने आज तमिलनाडु के आराकोणम से अरुणाचल प्रदेश के लिए उड़ान भरी. पी 8 आई निगरानी विमान ने लापता विमान की तलाशी का काम शुरू कर दिया है.
इस टोही विमान में बेहद शक्तिशाली सिंथेटिक एपरचर राडार लगा होता है जिससे बेहद घने जंगल में लापता विमान को खोजने में मदद मिलेगी . उम्मीद की जानी चाहिए कि पी 8 आई टोही विमान अपने इलेक्ट्रो ऑप्टिकल और इंफ्रा रेड सेंसर्स की मदद से लापता AN-32 का पता लगा पाए.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
गौरतलब है कि AN-32 को लापता हुए 26 घंटे से ज़्यादा वक़्त बीत चुका है लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. यह विमान तीन मई को 12.25 मिनट पर असम के जोरहाट से मेंचुका एडवांस लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ा था लेकिन एक बजे इसका संपर्क टूट गया. उसके बाद से विमान का कोई पता नहीं चल पाया है. इस विमान में पायलट सहित कुल 13 लोग सवार थे.
IAF का विमान लापता: आसमान से लेकर जमीन तक पूरी रात खोजती रही सेना, स्पेशल फोर्स को भी लगाया
सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के करीब टाटो गांव के आसपास इस विमान को अंतिम बार देखा गया था. इस इलाके में ऊंची पहाड़ियां और बेहद घना जंगल है और लापता विमान की तलाश का काम बेहद मुश्किल है. साथ में मौसम भी खराब रहता है. इसके बावजूद सेना युद्धस्तर पर विमान की तलाशी में जुटी है.
VIDEO : लापता विमान को खोजने के लिए अभियान जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं