गोवा:
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर ने सोमवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अगली सरकार बनाती है तो उनकी केंद्र में आने की कोई योजना नहीं है।
उन्होंने कहा, ''मैं गोवा में रहूंगा। जब जरूरत होगी तब निर्णय किया जाएगा, आज क्यों। मैं मुख्यमंत्री हूं और खुश हूं।'' तीसरी बार मुख्यमंत्री बने पार्रिकर भाजपा की राष्ट्रीय केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी हैं। उनके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह समिति के सदस्य हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
मनोहर पर्रिकर, गोवा, नरेंद्र मोदी, Manohar Parrikar, Narendra Modi