विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

अक्टूबर में कुल 11 दिन रहेंगे बैंक बंद, इस महीने छुट्टियों की यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने से त्योहारों की छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है. दशहरा, दिवाली और कुछ त्योहार इस बार महीने कुल 11 छुट्टियां लेकर आ रहे हैं.

अक्टूबर में कुल 11 दिन रहेंगे बैंक बंद, इस महीने छुट्टियों की यहां देखें पूरी लिस्ट
अक्टूबर के महीने में कुल 11 दिन बैंक रहेंगे बंद
नई दिल्ली:

अक्टूबर के महीने से त्योहारों की छुट्टियों का दौर शुरू हो गया है. दशहरा, दिवाली और कुछ त्योहार इस बार महीने कुल 11 छुट्टियां लेकर आ रहे हैं. इसमें सरकारी और निजी बैंकों के कर्मचारी सबसे ज्यादा छुट्टी मनाएंगे. हालांकि इनमें कुछ छुट्टियां शहरों और राज्यों के हिसाब से कम ज्यादा भी हो सकती हैं. लेकिन कुल घोषित सरकारी 11 छुट्टियां इस महीने पड़ेगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)के वर्तमान नियमों के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी होती है. इसके अलावा रविवार को छुट्टी होती है. बुधवार यानी 2 अक्टूबर को भी बैंक रहे. कोलकाता में 5 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस दिन महाष्टमी है. 7 अक्टूबर को कोलकाता चेन्नई में  नवमी/आयुद्धपूजा/दुर्गापूजा को त्योहार के लिए बैंक रहेंगे.

RBI के मुताबिक अक्टूबर के महीने में बैंकों में छुट्टियां

  • 2 अक्टूबर, गांधी जयंती : कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई
  • 5 अक्टूबर, दुर्गापूजा :  कोलकाता
  • 6 अक्टूबर, रविवार
  • 7 अक्टूबर, महानवमी : कोलकाता, चेन्नई
  • 8 अक्टूबर, दशहरा : कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई
  • 12 अक्टूबर, शनिवार : कोलकाता, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई
  • 13 अक्टूबर रविवार 
  • 20 अक्टूबर, रविवार
  • 26 अक्टूबर, शनिवार
  • 27 अक्टूबर, रविवार
  • 28 अक्टूबर, दीपावली

अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holidays, Bank Holidays In October 2019, Bank Holidays In October, Bank Holidays 2019, Bank Holidays October, Bank Holidays List, Bank Holiday Dates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com