विज्ञापन

Bank Holiday: कल इन राज्यों में नहीं खुलेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में रहेगी छुट्टी या नहीं?

Bank Holiday: कल कुछ राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई ज़रूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की राज्यवार सूची जरूर चेक कर लें. छुट्टी के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सर्विसेज पूरी तरह चालू रहेंगी.

Bank Holiday: कल इन राज्यों में नहीं खुलेंगे बैंक, चेक करें आपके शहर में रहेगी छुट्टी या नहीं?
13 नवंबर को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं.

Bank Holiday: अगर आप शुक्रवार (13 नवंबर) को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 13 नवंबर को मेघालय और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे. मेघालय में वांगाला फेस्टिवल के कारण और कर्नाटक में कनकदास जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, देश के बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.

वांगाला फेस्टिवल के कारण रहेगी छुट्टी

मेघालय में वांगाला फेस्टिवल के मौके पर 13 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे.  वांगाला मेघालय के गारो समुदाय का प्रमुख ट्रेडिशनल त्योहार है. इसे 100 ड्रम फेस्टिवल के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार अच्छी फसल और प्रकृति के प्रति आभार जताने के लिए मनाया जाता है. इस दौरान पारंपरिक नृत्य, संगीत और ढोल बजाने की विशेष परंपरा है.

यह भी पढ़ें | Bank Holidays November 2026: इस हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? नवंबर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें लिस्ट

दिल्ली-UP समेत इन शहरों में खुले रहेंगे बैंक

13 नवंबर को बैंक की छुट्टी पूरे देश में नहीं है. यह अवकाश केवल मेघालय के लिए तय है. ऐसे में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे यानी दिल्ली-NCR, नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में बैंकिंग कामकाज पर इस छुट्टी का असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, अपने शहर की बैंक ब्रांच से जुड़ी स्थानीय छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें. 

बैंक बंद होने पर भी कर सकेंगे ये काम

बैंक ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी. आप मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. UPI से पेमेंट, ATM से कैश निकालने और बैलेंस चेक करने जैसी सुविधाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. हालांकि, बैंक ब्रांच में जाकर चेक जमा करने, ड्राफ्ट बनवाने या दूसरे दस्तावेजों से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे. इसलिए अगर आपका कोई जरूरी काम है तो उसे बैंक की छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर होगा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bank Holiday, RBI, Bank Holidays
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com