विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2011

डॉ सचान की हत्या की सीबीआई जांच हो : हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यह आदेश दिया है। सीबीआई जांच के लिए हाइकोर्ट में भी सुनवाई चल रही थी।
इलाहाबाद: दो सीएमओ की हत्या के आरोपी डिप्टी सीएमओ डॉ वाई एस सचान की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को यह आदेश दिया है। सीबीआई जांच के लिए हाइकोर्ट में भी सुनवाई चल रही थी। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। डिप्टी सीएमओ डॉ सचान की मौत लखनऊ के जेल अस्पताल में हुई थी। इस मामले में सरकार भी सवालों के घेरे में थी।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हाई कोर्ट, सीबीआई, डॉ सचान, जांच, High Court, CBI, Dr Sachan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com